फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   death of a man in anandi water park

आनंदी वॉटर पार्क में नहाने गए युवक की स्लाइडर से गिरकर मौत

Fri, 06 May 2022 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
death of a man in anandi water park
लखनऊ। बीबीडी इलाके में स्थित आनंदी वॉटर पार्क में बृहस्पतिवार को बाराबंकी से आया मो. कलीम (28) स्लाइडर से गिर गया। घायल को लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं वॉटर पार्क प्रशासन व पुलिस मामले को छुपाने में जुटी रही।
विज्ञापन

बीबीडी इलाके में स्थित आनंदी वॉटर पार्क में बाराबंकी निवासी मो. शान का बेटा कलीम नहाने गया था। दोपहर में कलीम स्लाइडर से अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कलीम को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। शाम करीब चार बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी वायरल हुई लेकिन दोपहर में हुई इस घटना की जानकारी से पुलिस देर शाम तक इनकार करती रही। हालांकि एसीपी विभूतिखंड अनूप कुमार सिंह के मुताबिक, मामले की जानकारी मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं परिवारीजनों की तरफ से जो भी तहरीर आएगी, उसके आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं भाई नसीम के मुताबिक, कलीम एक बाइक शोरूम में कैशियर था और ईद के मद्देनजर उसने छुट्टी ले रखी थी। ऐसे में दोस्तों संग वॉटर पार्क घूमने के लिए सुबह ही बाइक से निकल गया था। शाम चार बजे नसीम को मोहित ने फोन कर कलीम के स्लाइडर से गिरने की सूचना दी। नसीम पिता को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचा लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। दोस्तों के मुताबिक, कलीम सबसे ऊंचे स्लाइडर पर कलीम गया था और तभी संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी वॉटर पार्क में हो चुकी है घटना
साल 2018 में एक शादी समारोह में दूल्हे के कमरे में आग लगने से हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया था। तत्कालीन सीएफओ अभय भान पांडेय के मुताबिक, उस समय आनंदी वाटर पार्क में लगे सभी फायर फाइटिंग सिस्टम पूरी तरह से खराब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed