{"_id":"d0479bf2a0ba49e74f97b4a03a80dc3d","slug":"death-in-railway-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की कोशिशें नाकाम, क्रासिंग पर गई दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की कोशिशें नाकाम, क्रासिंग पर गई दो की जान
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Aug 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरा सी चूक ने दो किसानों की जान ले ली। काकोरी में किसान बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जबकि, बंथरा में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस के मुताबिक, काकोरी क्षेत्र के भवानीखेड़ा निवासी किसान कमलेश कुमार का इकलौता बेटा लवकुश यादव (22) रविवार शाम मजदूरी कर बाइक से ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में कुसमौरा रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर वह पैदल ही बाइक लेकर निकलने लगा। इस दौरान ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां देर रात दो बजे उसने दम तोड़ दिया। चचेरे भाई आशुतोष के मुताबिक, लवकुश की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी।
विज्ञापन
उसकी मौत की खबर सुनते ही पत्नी मीरा गश खाकर गिर पड़ी। घरवाले व पड़ोसी उसको संभालने में लगे थे। वहीं, मां चंद्रावती बेटे के शव को सीने से लिपटाकर रोए जा रही थीं।
उधर, पिता कमलेश कुमार का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, बंथरा के त्रिलोचनखेड़ा निवासी व मजदूर राजाराम (52) रविवार रात किसी काम से घर से निकला था।
काफी देर तक न लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार को लोगों ने गांव के बाहर रेलवे लाइन पर उसका शव देखकर घरवालों को इसकी जानकारी दी। राजाराम की मौत से पत्नी राजरानी बदहवास हो गई।