{"_id":"5eaf3ba88ebc3e90731e61fc","slug":"death-in-pgi31","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीपीजीआई में भर्ती आगरा की युवती की मौत, कोरोना के साथ किडनी की भी थी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीजीआई में भर्ती आगरा की युवती की मौत, कोरोना के साथ किडनी की भी थी समस्या
विज्ञापन
लखनऊ। एसजीपीजीआई में राजधानी कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती आगरा निवासी युवती की रविवार को मौत हो गई। पीजीआई में कोरोना पॉजिटिव श्रावस्ती के बुजुर्ग के बाद यह दूसरी मौत है। 28 अप्रैल को आगरा से चार मरीजों को भेजा गया था। इनमें 28 साल की इस युवती की हालत गंभीर थी। वह किडनी संबंधी समस्या से भी पीड़ित थी। रविवार को उसकी मौत हो गई। आगरा के अन्य तीन कोरोना पॉजिटिव की हालत में सुधार है। यहां अब 24 मरीज भर्ती हैं जिसमें 10 आईसीयू में और 14 आइसोलेशन वार्ड में हैं। सदर की 90 वर्षीय महिला को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे पहले यहां 26 अप्रैल को श्रावस्ती निवासी मरीज की मौत हो चुकी है। इस हॉस्पिटल में यह दूसरी मौत है।
विज्ञापन
मुरादाबाद और संभल के दो-दो सैंपल पॉजिटिव
पीजीआई में रविवार को 439 सैंपल की जांच की गई। इसमें मुरादाबाद के दो और संभल के 2 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। अन्य सभी सैंपल निगेटिव मिले।