फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Death during chain snatching: CCTV footage shows two bike-riding suspects for 12 km, family files complaint

चेन लूट के दौरान मौत: सीसीटीवी फुटेज में 12 किमी तक दिखे बाइक सवार दो संदिग्ध, परिजनों ने दी तहरीर

Sun, 21 Sep 2025 08:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 21 Sep 2025 08:50 PM IST
सार

गुडंबा में कैफे संचालक की चेन लूट के दौरान मौत मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार को एडीसीपी और गुडंबा पुलिस परिजनों से मिलने घर पहुंची।

विज्ञापन
Death during chain snatching: CCTV footage shows two bike-riding suspects for 12 km, family files complaint
मृतक अतुल कुमार जैन की हो गई थी मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुडंबा इलाके में बदमाशों का पीछा करते वक्त कैफे संचालक अतुल कुमार जैन की मौत के मामले में छोटे भाई आशीष ने चेन लूट की नई तहरीर गुडंबा पुलिस को दी है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की मदद से एक बाइक सवार दो संदिग्ध नजर आए हैं। उनको पुलिस ने किसान पथ तक भागते हुए ट्रेस भी किया है। फिलहाल बाइक सवार संदिग्धों की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


रविवार को एडीसीपी पूर्वी अमित कुमावत, एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह और गुडंबा पुलिस अतुल के घर दोपहर को पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से करीब आधे घंटे तक की बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस की कई टीमें लगी हैं। जल्द घटना की सच्चाई का पता लगाकर खुलासा किया जाएगा। एसीपी ने बताया कि छोटे भाई आशीष ने चेन लूट के दौरान अतुल की मौत की तहरीर दी है। अब इसे पहले से दर्ज केस में जोड़ना है या फिर नई एफआईआर दर्ज की जानी है, इस बारे में विधिक राय ली जा रही है। जैसे भी कानूनी रूप से ठीक होगा वह किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में नेहा सिंह राठौर को नहीं मिली राहत, केस रद्द की याचिका खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आप सांसद संजय सिंह के बिगड़े बोल, कहा- ट्रम्प से जूते पड़ने पर भाजपाई चिल्ला रहे स्वदेशी-स्वदेशी


पुलिस ने अपनी छानबीन में एक बाइक सवार दो संदिग्ध नजर आए हैं। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे वाले ने गले में गमछा डाल रखा है। एसीपी ने बताया कि उक्त बाइक सवार दोनों संदिग्ध अतुल की स्कूटी के आसपास कुछ जगह नजर आए हैं। घटनास्थल पर दोनों संदिग्धों की बाइक की रफ्तार भी 80 से ऊपर की है। पुलिस ने बाइक सवार संदिग्धों को बेहटा किसान पथ तक कैमरों की मदद से ट्रेस भी किया है। इसके बाद दोनों नजर नहीं आए। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि किसी भी कैमरों में संदिग्धों की बाइक का नंबर उनकी तेज रफ्तार की वजह से साफ नहीं दिख पा रहा है। एसीपी ने बताया कि पुलिस की टीमें लगी हैं, जल्द संदिग्धों के बारे में पता लगा लिया जाएगा।

पूरे मोहल्ला में पसरा सन्नाटा
कैफे संचालक अतुल की मौत के बाद से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। मोहल्ले वाले इस घटना से गमजदा हैं। दिन भर अतुल के घर लोगों का आना-जाना लग रहा। लोगों ने रोज की तरह होनी वाली चहल-पहल रविवार को देखने को नहीं मिली। कॉलोनी के बच्चे भी दिन भर घरों में ही रखे।

जानकीपुरम इलाके में अतुल से चेन लूट की आशंका
कैफे संचालक अतुल कुमार जैन के साथ असल में क्या हुआ था, यह अभी तय नहीं हो सका है। क्या उनकी चेन लूटी गई थी या फिर वह महज एक हादसे का शिकार हुए थे, पुलिस तय नहीं कर सकी है। सीसीटीवी फुटेज देखने पर अब यह बात भी सामने आई है कि स्कूटी सवार अतुल जिस जिम में मोहल्ले की रहने वाली महिला को छोड़ने के लिए गए थे, वह जानकीपुरम इलाके में पड़ता है। कहीं ऐसा तो नहीं जिम के पास अतुल की चेन लूटी गई और वहीं से वह बाइक सवार बदमाशों को पीछा करने लगे। गुडंबा के चौराहा नंबर-चार के पास बदमाशों का पीछा करते वक्त वह हादसे का शिकार हो गए। पुलिस के सूत्र ने बताया कि जिम के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में अतुल बाइक सवार दो संदिग्धों का पीछा करते नजर आए हैं। अतुल के साथ चेन लूट हुई है तो घटनास्थल गुडंबा का न होकर जानकीपुरम का है। फिलहाल मामले की जांच गुडंबा पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed