फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Death due to diarrhea: Municipal corporation team arrived to clean up

डायरिया से मौत: साफ-सफाई करने पहुंची नगर निगम की टीम, मृतक किशोरी के परिजन घर में ताला लगाकर गए

Thu, 28 Aug 2025 12:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Aug 2025 12:28 PM IST
सार

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में डायरिया से एक बच्ची की मौत हो गई। नगर निगम की टीम साफ-सफाई के लिए इलाके में पहुंची। वहीं, मृतक बच्ची के परिजन अपने गृहजिला बलिया चले गए। 

विज्ञापन
Death due to diarrhea: Municipal corporation team arrived to clean up
मृतक किशोरी सरिता व उसके घर में लगा ताला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में फैले डायरिया से मंगलवार को एक किशोरी की मौत हो गई। मामले में परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इलाके में डायरिया से दूसरी मौत होने से दहशत फैल गई। बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम इलाके की साफ-सफाई करने पहुंची। वहीं, किशोरी के परिजन घर में ताला लगाकर अपने गृह जिला बलिया चले गए।

विज्ञापन


घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने इलाके का निरीक्षण किया। अफसर अभी भी स्थिति सामान्य होने का दावा कर रहे हैं। मूल रूप से बलिया निवासी उमाशंकर सिंह सेक्टर-8 में परिवार के साथ झोपड़ी में रहते हैं। बेटी सरिता और बेटे अर्जुन (15) की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने बृहस्पतिवार को उन्हें ट्रॉमा सेंटर जानकीपुरम में भर्ती कराया था। अर्जुन की हालत में सुधार हुआ, लेकिन सरिता की हालत बिगड़ती गई।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सरिता को रेफर कर दिया। शाम छह बजे उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात डेढ़ बजे सरिता ने दम तोड़ दिया। मां सरोजनी का आरोप है कि डॉक्टरों ने समय रहते रेफर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed