फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Death bacause crackers caught fire.

दर्दनाक हादसे में चाचा व दो भतीजों की मौत

Thu, 12 Nov 2015 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Thu, 12 Nov 2015 04:40 PM IST
विज्ञापन
Death bacause crackers caught fire.

पूरे मननोगा गांव में बुधवार की रात पटाखा छुटाते समय हुए विस्फोट में दो सगे भाई व उनके तीन भतीजे गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में चाचा व दो भतीजो की मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि शार्ट सर्किट से लगी आग से एक चाचा और उसका भतीजा झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

थाना इटियाथोक क्षेत्र के पूरे मनोगा गांव के रहने वाले चंदनलाल शुक्ल का बेटा अमित शुक्ल (22)बुधवार की शाम पटाखा लेने इटियाथोक बाजार गया था।

चंदनलाल शुक्ल के मुताबिक उसके पौत्र राजन शुक्ल (10), मधुकर शुक्ल (8) पुत्र विनोद शुक्ल, प्रिंस शुक्ल (11) पुत्र अम्बरीश शुक्ल पटाखा का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अमित पटाखा लेकर घर पहुंचा तो तीनो बच्चे उसके पीछे दौड़ते कमरे में पहुंच गए और थैले से फुलझड़ी निकालकर दरवाजे की चौखट के पास रखे दिया से उसे जलाने लगे।

विज्ञापन

विस्फोट के कारण शार्ट सर्किट से लगी आग

Death bacause crackers caught fire.

इसी बीच फुलझड़ी से निकली चिंगारी ने पटाखा के थैले तक पहुंच गई और विस्फोट होने लगा। कमरे में डीजल रखा होने के कारण आग की लपटे बढ़ती गई। इससे अमित, राजन व प्रिन्स कमरे में फंस गए।

इन्हें बचाने के लिए अमित का बड़ा भाई अरविंद (25) व मधुकर सभी को बचाने दौड़े तो वह भी आग की चपेट में आने से झुलस गए। घायलों को जिला अस्पातल ले जाते समय अमित शुक्ल व उसके भतीजे राजन शुक्ल व प्रिंस की मौत हो गई।

जबकि गंभीर रुप से घायल अरविंद व मधुकर को इलाज के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष इटियाथोक इंतखाब खां ने बताया कि पंचायतनामा के बाद शवों को परिवार के लोगों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed