{"_id":"59098cbe4f1c1b810d441791","slug":"deaf-dumb-kids-complaints-to-minister-gulab-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीक्षक करता था प्रताड़ित, मूक-बधिर बच्चों ने मंत्री से इशारों में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीक्षक करता था प्रताड़ित, मूक-बधिर बच्चों ने मंत्री से इशारों में की शिकायत
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 03 May 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी ने सोमवार को विकलांग कल्याण विभाग द्वारा संचालित मूक-बधिर, दृष्टिहीन विद्यालय-छात्रावास का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान बातचीत में छात्रों ने संकेतों से बताया कि अधीक्षक उन्हें प्रताड़ित करते हैं। खाने की गुणवत्ता भी ठीक नहीं होती है। विद्यालय की अन्य सुविधाएं भी बहुत खराब स्थिति में हैं।
विज्ञापन
मंत्री ने बच्चों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए उन्हें बेहतर भोजन देने और उचित व्यवहार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इससे पहले राज्यमंत्री ने जयप्रकाश नारायण बालिका सर्वोदय बालिका इंटर कॉलेज और वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यहां भी बच्चों ने पीने के लिए साफ पानी न मिलने और किताबों की समुचित व्यवस्था न होने की बात कही। मंत्री ने इस पर नाराजगी व्यक्त की और प्रधानाचार्य वंदना तिवारी को व्यवस्थाएं जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया। वृद्धाश्रम में काफी जर्जर बिल्डिंग देख मंत्री ने इसकी मरम्मत कराने का निर्देश दिया।