फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deadbody of girl found hanged on tree

पेड़ पर लटकती मिली लापता लड़की की लाश, सनसनी

Sun, 06 Sep 2015 09:52 PM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
deadbody of girl found hanged on tree

यूपी में कानपुर शहर के थाना गंगाघाट के मुस्तफापुर से छह दिनों से लापता दो किशोरियों में से एक शव शनिवार शाम ग्राम बनी कंजौरा नाले के पास एक खेत में पेड़ से लटका मिला। किशोरी का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सीओ सदर ने जांच पड़ताल की। ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त हुई, जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के परिजनों ने किशोरी की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने की बात कही है।
विज्ञापन


ग्राम बनी कंजौरा स्थित नाले किनारे गांव निवासी ननकऊ के खेत के पास चिलवल के पेड़ से शनिवार शाम करीब 5.30 बजे शौच को गए कुछ ग्रामीणों ने एक किशोरी का शव लटकता देखा। जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में मामले की जानकारी गंगाघाट पुलिस को दी गई। मौके पर सीओ सदर आरके सिंह थानाक्षेत्र के हल्का नंबर चार इंचार्ज शंभू नाथ त्रिपाठी के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने जांच पड़ताल की। ग्रामीणों की मदद से मृतका की शिनाख्त आरती (16) पुत्री रमेश निवासी मुस्तफापुर के रूप में हुई।

दूसरी लापता लड़की की अभी तक कोई खबर नहीं

deadbody of girl found hanged on tree

मौके पर पहुंचे मृतका पिता रमेश ने बताया कि आरती उनके भाई घासीराम की 16 वर्षीय नातिन पूजा पुत्री हीरालाल के साथ बीते 31 अगस्त से गायब थी, इसकी जानकारी अगले ही दिन उन्होंने गंगाघाट पुलिस को दी थी, लेकिन उसका कहीं कोई अता पता नहीं चला और आज शाम को उन्हें पुलिस द्वारा सूचना मिली की उनकी बेटी आरती का शव पेड़ से लटका मिला है।

मृतका के मामा मुंशीलाल ने बताया कि उन्होंने गांव के ही दो लोगों पर भांजी आरती व उसकी सहेली पूजा को गायब किए जाने की शिकायत थी। मृतका के परिजनों ने बेटी की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाए जाने की बात कही है।

वहीं, गायब पूजा के नाना घासीराम ने बताया कि पूजा का अभी भी कोई पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद से उन्हें संदेह है कि कहीं पूजा के साथ भी अनहोनी तो नहीं हुई। सीओ सदर आरके सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला फांसी का लग रहा है।

शव करीब चार दिन पुराना है। जिसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, सीओ सिटी के मुताबिक किशोरी से दुष्कर्म हुआ है कि नहीं यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed