{"_id":"6287fc6ba3ac392525244887","slug":"deadbody-found-of-a-property-dealer-in-barabanki-lucknow-news-lko631518733","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से लापता प्रॉपर्टी डीलर का बाराबंकी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से लापता प्रॉपर्टी डीलर का बाराबंकी में मिला शव
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर थानाक्षेत्र के इंदिरानगर बी-ब्लॉक में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर सीताराम निगम उर्फ बबलू का शव बाराबंकी में मिला। बाराबंकी के देवा इलाके में शारदा नहर के पास झाड़ियों में शुक्रवार को शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पत्नी ने चार दिन पहले गाजीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पत्नी ने शुक्रवार को हत्या का आरोप लगाया है।
इंदिरानगर के सेक्टर-बी इलाके में प्रेमलता निगम अपने परिवार संग रहती है। उनके अनुसार, उनके पति सीताराम निगम कैटरिंग और प्लाटिंग का काम करते थे। सीताराम 17 मई को बाइक लेकर किसान पथ पर अपनी प्लाटिंग की साइट पर जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद सीताराम वापस घर नहीं लौटे। परिवरीजनों ने फोन किया पर संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद पत्नी ने 18 मई को पति की गुमशुदगी गाजीपुर थाने में दर्ज कराई। 19 मई को बाराबंकी के जमुवासी पुल पर सीताराम की बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। बाइक को माती चौकी पर पुलिस ने खड़ा कर दिया गया।
इसके बाद बाराबंकी पुलिस को बृहस्पतिवार को बबुरिहा गांव के पास शारदा नहर में एक व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस की सूचना पर परिवारीजन भी पहुंच गए। परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त सीताराम के रूप में की। बाराबंकी पुलिस का कहना है कि सीताराम के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं थी। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष देवा अजय सिंह के मुताबिक, नहर में मिले शव के संबंध में गुमशुदगी लखनऊ के गाजीपुर थाने में दर्ज होने के कारण आगे की कार्रवाई गाजीपुर पुलिस करेगी।
विज्ञापन
रुपये के लेनदेन में हत्या का आरोप
पत्नी प्रेमलता ने रुपये के लेनदेन में पति की हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर रामेश्वर कुमार के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक परिवारीजनों ने किसी तरह का कोई आरोप पुलिस के सामने नहीं लगाया है। बाकी मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।