फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead man found alive in kanpur

पढ़ें, ‘मरकर’ गर्लफ्रेंड के लिए कैसे जिंदा हुआ ये युवक

Sun, 19 Apr 2015 02:07 PM IST
Updated Sun, 19 Apr 2015 02:07 PM IST
विज्ञापन
dead man found alive in kanpur

सुसाइड नोट छोड़कर गया कानपुर का एक युवक जब अपनी प्रेमिका के साथ मिला तो उसके परिवार वालों ने खुश होने के बजाय उसे पुलिस को सौंप दिया। यहां पढ़िए ये रोचक मामला।

विज्ञापन


बीते दिनों कानपुर के पास बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट पर एक युवक के कपड़े और पर्स मिला था। कपड़ों और पर्स की तलाशी में मिले पहचान पत्र से पता चला था कि सामान पनकी गंगागंज निवासी राम बहादुर के बेटे हरी शर्मा का है।
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर हरी के भाई रवि और परिवार के अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर कपड़े व सामान की पहचान की थी।

हरी के पर्स में एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें लिखा था कि वह अपनी पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी कर रहा है।

गोताखोरों की टीम उतरी गंगा

हरी ये भी लिखा कि परिवार के लोगों का कोई दोष नहीं है। पुलिस ने हरी का पता लगाने के लिए शुक्रवार को गोताखोरों की टीम गंगा में उतारी थी लेकिन कुछ पता नहीं चला।

परिवारवालों की आखिरी आस टूट गई और उन्होंन उसे मरा समझ लिया। कहानी में ट्विस्ट तब आया जब मरे हुए हरी शर्मा जिंदा हो गए। दरअसल जिस हरी शर्मा को परिवार वाले मरा समझ रहे थे, वह कल्याणपुर में महिला मित्र के घर पर मिला।

हरि ने पत्नी से अपना पिंड छुड़ाने और बाकी जिंदगी प्रेमिका के साथ काटने के लिए यह ड्रामा रचा था। हरी के पिता और भाई ने शनिवार को उसकी प्रेमिका के घर से पकड़कर बिठूर पुलिस के हवाले किया।

पुलिस ने खुदकुशी का नाटक रचने वाले हरी को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ ने बताया कि हरी के पिता रामबहादुर और भाई रवि को मालूम चला कि कल्याणपुर में एक महिला मित्र के घर में वह रह रहा है।

प्रेमिका की वजह से बीवी से था दूर

जानकारी होने पर दोनों रिश्तेदारों के साथ महिला के घर पहुंचे उसे पकड़ लाए।राम बहादुर का कहना है कि हरी की शादी पिछले साल 14 मई को हुई थी। महिला मित्र की वजह से वह पत्नी से दूरी बनाए रहता है।
 
दादा नगर की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। वहीं परिसर में बने कर्मचारी आवास में रहता है। उसने पत्नी से पीछा छुड़ाने को यह नाटक रचा था।

इधर, हरी का कहना है कि वह पत्नी और उसके घरवालों से परेशान है। उसका कहना है कि शादी के दो दिन बाद ही उसका पत्नी से विवाद हो गया था।

तब पत्नी ने मंगलसूत्र उतार दिया था। हरी ने बताया कि उसने खुदकुशी का नाटक किया। जिंदा मिलने पर भी पत्नी उसका हालचाल जानने नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed