{"_id":"6727b18ad642f7e20a069ea2","slug":"dead-body-of-youth-missing-for-three-days-found-in-canal-lucknow-news-c-13-1-lko1103-937743-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन दिन से लापता युवक का शव नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन दिन से लापता युवक का शव नहर में मिला
Sun, 03 Nov 2024 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। चिनहट इलाके से तीन से लापता युवक गोलू रावत का शव रविवार को इंदिरा नहर में उतराता मिला। एसओ चिनहट भरत पाठक ने बताया कि चिनहट के लौलाई कांशीराम कॉलोनी में मजदूर गोलू परिवार के साथ रहते थे। तीन दिन पहले परिजनों ने गुमशुदगी चिनहट थाने में दर्ज कराई थी। रविवार दोपहर उनका शव इंदिरा नहर में उतराता मिला। पुलिस का कहना है कि गोलू को मिर्गी की बीमारी थी। आशंका है कि उसे मिर्गी का दौरा आया और वह नहर में गिर गए। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन