{"_id":"6591c9d26a16dbc21f073553","slug":"dead-body-of-teenager-found-hanging-on-a-tree-accused-of-murder-lucknow-news-c-13-lko1012-553188-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव, हत्या का आरोप
Mon, 01 Jan 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में शनिवार देर रात एक किशोरी का शव घर से एक किलोमीटर दूर पेड़ पर लटका मिला। मृतका की मां ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत का कारण हैंगिंग आया है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले राजमिस्त्री दिलीप गोमतीनगर के विकासखंड पांच स्थित खाली प्लाॅट में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। दिलीप की पत्नी सुनीता के मुताबिक बेटी संतोषी (16) शनिवार रात 09:30 बजे मोबाइल ठीक कराने की बात कहकर किसी से फोन पर बात करते हुए घर से निकली थी। संतोषी काफी देर तक नहीं लौटी तो तलाश शुरू की गई मगर उसका कुछ पता नहीं चला। रात दो बजे पुलिस ने संतोषी के घरवालों को सूचना दी कि उसका शव घर से लगभग एक किलोमीटर दूर विशालखंड दो के पास सड़क किनारे पेड़ में दुपट्टे के सहारे लटक रहा है। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
सुनीता का आरोप है कि बेटी संतोषी का मोबाइल गायब था। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संतोषी की मौत का कारण हैंगिंग आया है। सुनीता ने बताया कि संतोषी की कुछ समय से बाराबंकी के रहने वाले एक लड़के से फोन पर बातचीत होती थी। एक माह पहले वो घर से अचानक कहीं चली गई थी, बाद में पुलिस ने उसे ढूंढ़ निकाला था।