फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of student found on track

Lucknow News: ट्रैक पर मिला दरोगा के बेटे का शव, हत्या का आरोप

Fri, 19 May 2023 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 19 May 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Dead body of student found on track
काकोरी। दुर्गागंज के पास रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार सुबह दरोगा के बेटे सौरभ मिश्रा उर्फ विक्की (24) का शव मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई है, जबकि युवक के पिता ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। सौरभ के पिता राकेश मिश्रा वर्तमान में हरदोई के माधौगंज में तैनात हैं। मूलरूप से गोरखपुर के चौरीचौरा निवासी राकेश मिश्रा परिवार सहित चिनहट के मटियारी में रहते हैं। उनका एक मकान काकोरी के दुर्गागंज में भी है। दरोगा के बड़े बेटे सर्वानंद मिश्रा ने बताया कि सौरभ कई दिनों से दुर्गागंज के मकान में अकेले रह रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सौरभ का शव ट्रैक पर मिला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शिनाख्त करने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सर्वानंद के मुताबिक, सौरभ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

तीन घंटे बाद पहुंची जीआरपी
सर्वानंद के मुताबिक, ग्रामीणों ने सौरभ को पहचान लिया। इसके बाद कॉल कर जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी थी। पुलिस के पहुंचने के तीन घंटे बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता राकेश ने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या की गई है। हत्या को हादसा बनाने के लिए शव रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया है। पुलिस से जांच की मांग की है। क्षेत्राधिकारी जीआरपी संजीव सिन्हा के मुताबिक, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed