फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of student found hanging in hostel

Lucknow News: छात्रावास में लटका मिला छात्र का शव

Sat, 23 Mar 2024 04:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 23 Mar 2024 04:48 PM IST
विज्ञापन
Dead body of student found hanging in hostel
आश्रम पद्धति विद्यालय में इंटर में पढ़ता था
विज्ञापन

सुसाइड नोट में चार पेपर खराब होने का जिक्र, मोबाइल पर लड़की का मिला मैसेज

संवाद न्यूज एजेंसी
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में आश्रम पद्धति विद्यालय मोहम्मदाबाद के छात्रावास के कमरे में इंटर के छात्र का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर विद्यालय प्रबंधन के साथ एसडीएम, सीओ और कोतवाल ने पहुंच कर पड़ताल की। पुलिस को छानबीन के दौरान सुसाइड नोट मिला, जिसमें चार पेपर खराब होने का जिक्र है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में पढ़ने वाले इंटर के छात्र एवं पूरे चरिहा गोड़वा हसनपुर गांव निवासी विकास कुमार सरोज (19) पुत्र अर्जुन सरोज का शव छात्रावास के कमरे में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पंखे से लटका मिला। विकास कुमार का रूम मेट जब अपने कमरे के पास पहुंचा तो विकास का कमरा अंदर से बंद था। छात्र ने खिड़की से झांक कर देखा तो विकास का शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

घटना की सूचना शिक्षकों ने पुलिस को दी तो मौके पर एसडीएम अभिषेक वर्मा व सीओ वंदना सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस को कमरे के अंदर से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमे चार पेपर खराब होने का जिक्र किया गया है। पुलिस के साथ फॉरेंसिक की टीम ने पड़ताल करते हुए जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। क्षेत्राधिकारी वंदना सिंह ने बताया की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है।घटनास्थल पर मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट और मोबाइल में आने वाले फोन और मैसेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर बनने का सपना मौत के साथ खत्म
सलोन। विकास की मौत ने परिवार को हिलाकर रख दिया है। पढ़ने में तेज विकास सरकारी अफसर बनने का सपना संजोए था, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि विकास ने मौत को लगे लगा लिया। इसको लेकर पूरा परिवार सन्न है। मृतक एक भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। गरीबी और तंगहाली से गुजर रहे इस परिवार को बेटे से जो उम्मीद बंधी तो वो टूट गई। विकास की मौत से भाई चाहत, बहन कौशल्या, सुशीला और प्रमिला का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता अर्जुन और उसकी पत्नी का रो रोकर हाल बेहाल है।


छात्र की मौत के बाद के बाद आया फोन
विद्यालय के प्राचार्य राधेश्याम सरोज का कहना है कि छात्र की मौत के बाद किसी लड़की का फोन आया था। उससे यह कहकर बात की गई कि वह उसका दोस्त बोल रहा है, लेकिन लड़की ने फोन काट दिया। सीओ का कहना है सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed