फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of missing innocent found in well two, fear of murder

कुएं में मिला दो दिन पूर्व लापता मासूम का शव, हत्या की आशंका

Sun, 20 Sep 2020 05:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 20 Sep 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing innocent found in well two, fear of murder
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
गोंडा के कुंजलपुर गांव से दो दिन पूर्व लापता हुुई चार साल की मासूम बालिका का शव रविवार की सुबह उसके घर से दो सौ मीटर की दूरी पर कुएं में उतराता मिला। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के कुंजलपुर गांव के रहने वाले अशोक कुमार सिंह की नातिन शालिनी सिंह 4 पुत्री गिरजेश सिंह शुक्रवार की दोपहर पर घर खेल रही थी। तभी वह अचानक लापता हो गई थी। मामले में अशोक सिंह ने कोतवाली मनकापुर में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार की सुबह शालिनी का शव घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित गन्ने के खेत के पास कुएं में उतराता मिला। उसकी गर्दन व आंखों पर चोट के निशान मिले हैं और दांत टूटे हैं।

विज्ञापन

 

अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिस कुंए में शालिनी का शव मिला है। वह घर से दो सौ मीटर की दूरी पर है। वहां काफी झाड़ झंखाड़ है। कुंआ और घर के बीच में गन्ने की फसल लगी है। जहां पर मासूम नातिन नहीं जा सकती थी। अशोक कुमार सिंह का कहना है कि उनकी नातिन की हत्या करके शव को कुएं में फेंक दिया गया है। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed