{"_id":"5e5e384e8ebc3ec759017a9c","slug":"dead-body-of-missing-guard-found-in-drain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से लापता गार्ड की हो चुकी थी हत्या, लाश नाले से बरामद, चार हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चार दिन से लापता गार्ड की हो चुकी थी हत्या, लाश नाले से बरामद, चार हिरासत में
Tue, 03 Mar 2020 04:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Mar 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
नित्य प्रकाश ( फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपयों के लेनदेन में लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र के वृंदावन सेक्टर-8 निवासी गार्ड नित्य प्रकाश सिंह (40) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। गार्ड चार दिन से लापता था। परिवारीजनों के शक जताने पर पुलिस ने उसके दोस्त व मुख्य आरोपी नितिन गोपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
नितिन गोपाल ने औरंगाबाद के नाले से नित्यप्रकाश का शव बरामद कराया। पुलिस के मुताबिक, मामले में कुछ और लोग शामिल हो सकते हैं। मुख्य आरोपी के अलावा महिला समेत तीन अन्य को हिरासत में लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा के मुताबिक, परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
गुमशुदगी के मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या की गुत्थी सुलझेगी। बलरामपुर सिक्योरिटी एजेंसी से संबंध नित्यप्रकाश सिंह कैंट इलाके में एसबीआई के एटीएम बूथ पर तैनात था। 27 फरवरी की शाम पांच बजे घर से ड्यूटी करने के लिए निकले।
विज्ञापन
देर रात तक 10 बजे वह रोज वापस आ जाते थे। काफी इंतजार के बाद भी जब नित्यप्रकाश घर नहीं पहुंचे तो पत्नी नेहा सिंह ने कॉल की, लेकिन मोबाइल बंद था। देर रात तक तलाश के बाद पीजीआई थाने पहुंचकर पति के संदिग्ध हालात में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

बेटे ने पुलिस को दी कुछ जानकारी
पत्नी के मुताबिक, 27 फरवरी को जब नित्यप्रकाश घर से निकले तो बाहर तक दस साल का बेटा साथ आया। दरवाजे पर ही आशियाना के रजनीखंड निवासी पुराने साथी नितिन गोपाल की कॉल आई। उसने नित्यप्रकाश से कुछ बातचीत की। बेटे ने पुलिस को बताया कि बातचीत में पिता से नितिन गोपाल ने रुपये की चर्चा की थी।
पत्नी ने शक जताया कि नितिन गोपाल ने ही उनके पति के साथ कोई अनहोनी कर दी है। उन्होंने तहरीर में पति के अपहरण करने का आरोप भी लगाया था। दबाव बनने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने ही शव बरामद कराया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, नितिन गोपाल भी छह महीने पहले नित्यप्रकाश के साथ गार्ड था।