{"_id":"5fb6daa58ebc3eefbc77f9a2","slug":"dead-body-of-engineer-got-in-water-dumoing-jone-lucknow-news-lko5507740154","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस एक्सपो के वाटर डंपिंग ग्राउंड में मिला लापता इंजीनियर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस एक्सपो के वाटर डंपिंग ग्राउंड में मिला लापता इंजीनियर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई थानाक्षेत्र के कृष्ण विहार एल्डिको निवासी इंजीनियर रजत बाजपेई (24) मंगलवार रात को अपने दोस्त के साथ स्कूटी से निकला था। घर वालों को रजत ने दोस्त के साथ घूमने जाने की बात कही थी। देर रात तक वापस घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की। संदेह होने पर पुलिस ने डिफेंस एक्सपो के वाटर डंपिंग ग्राउंड में तलाश शुरू की। देर रात करीब एक बजे रजत का शव निकाला गया। उसके सिर व गले में चोट के निशान थे। नाक से खून बह रहा था। रजत रिलायंस कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात था। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।
प्रभारी निरीक्षक पीजीआई केके मिश्रा के मुताबिक, कृष्ण विहार एल्डिको कॉलोनी निवासी मीसा बाजपेई रिलायंस कंपनी में अधिकारी हैं। उनकी पत्नी अलका मोहनलालगंज के सिसेंडी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। वहीं उनका बेटा रजत बीटेक की पढ़ाई करने के बाद रिलायंस कंपनी के तकनीकी विभाग में नौकरी करता था। उसकी तैनाती श्रीनगर में थी। परिवारीजनों के मुताबिक, रजत मंगलवार रात अपने दोस्त के साथ स्कूटी से निकला। उसने मां को बताया कि वह कुछ देर में घूमकर वापस आ जाएगा। लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। इसके बाद परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कई दोस्तों व रिश्तेदारों को कॉल कर जानकारी हासिल करने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह मीसा बाजपेई और अलका ने पीजीआई थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने परिवारीजनों के साथ तलाश शुरू की।
वाटर डंपिंग ग्राउंड केपास मिले कपड़े व मोबाइल
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, रजत की तलाश में पुलिस टीम व परिवारीजन थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वृंदावन सेक्टर-18 के पास डिफेंस एक्सपो के दौरान बनाए गए वाटर डंपिंग ग्राउंड के पास रजत का मोबाइल व कपड़े पड़े हैं। सूचना पर परिवारीजन व पुलिस पहुंचे। परिवारीजनों ने कपड़े व मोबाइल के बारे में पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। मां अलका के मुताबिक, 20 नवंबर को रजत का ट्रेन का टिकट हुआ था। उसे श्रीनगर जाना था।
विज्ञापन
13 घंटे में पानी निकला तो मिला शव
पुलिस के मुताबिक, जब दोपहर तक सफलता नहीं मिली तो पानी निकालने के लिए तैयारी शुरू की गई। दोपहर 12 बजे दो पंप व अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाया गया। करीब 13 घंटे की मशक्कत के बाद रात एक बजे वाटर डंपिंग ग्राउंड का पानी निकाला गया। इसके बाद रजत का शव तलहटी में पड़ा मिला। परिवारीजनों के मुताबिक, रजत के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। उसके गर्दन व सिर में चोट लगा था। नाक से खून का रिसाव हो रहा था। परिवारीजनों ने दोस्त पर हत्या करने की आशंका जाहिर की। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, इस मामले में रजत के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि देर शाम तक परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही रजत कीमौत की गुत्थी सुलझ सकेगी।