फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of class nine student found in a river in Jaidpur thana in Barabanki.

Barabanki: संदिग्ध हालत में छात्रा का शव नहर की झाल में मिला, बहन की डांट के बाद हुई थी लापता

Sat, 03 Aug 2024 02:01 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, जैदपुर (बाराबंकी)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, जैदपुर (बाराबंकी) Published by: ishwar ashish Updated Sat, 03 Aug 2024 02:01 PM IST
सार

बहन की डांट के बाद लापता हुई 14 साल की छात्रा का शव नहर की झाल में मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
Dead body of class nine student found in a river in Jaidpur thana in Barabanki.
मामले की जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र में 14 साल की छात्रा का शव शनिवार को नहर के झाल में संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। छात्रा बड़ी बहन की डांट के बाद से लापता थी। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन


जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरख निवासी विनय चौहान की चार बेटियां हैं जिसमें दूसरे नंबर की पुत्री दिव्यांशी चौहान (14) शहर में स्थित श्री साईं इंटर कॉलेज बड़ेल में कक्षा नौ की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को स्कूल से आने के बाद घर के मोबाइल से किसी से बात कर रही थी तभी बड़ी बहन ने बात करते हुए देख लिया था और नाराजगी जताते हुए कहा कि था कि पिता से बता देंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी सरकार का दावा, भर्तियों में ओबीसी को मिला सबसे ज्यादा लाभ, शिक्षक भर्ती में 31000 युवाओं का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नजूल की जमीन को कौड़ियों के भाव फ्री होल्ड कराने का खेल... जानें विधेयक की खास बातें


इसी के बाद दिव्यांशी अचानक घर से लापता हो गई थी। पुत्री के नहीं मिलने पर पिता ने थाने में उसी शाम में लापता होने की तहरीर दी थी। पुलिस छात्रा के लापता होने का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन कर रही थी। शुक्रवार को दिनभर घरवालों के साथ पुलिस छात्रा का पता लगाने में लगी रही लेकिन कुछ सुराग नहीं मिल पाया था। परिजनों को शक था कि डर और गुस्से में आकर कहीं चली गई है। यही बात पुलिस को बता रहे थे।

शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली की नहर में एक शव पड़ा हुआ है। आननफानन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने शव नहर से बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान लापता दिव्यांशी के रूप में हुई। मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। शरीर में किसी तरह चोट के निशान नहीं पाए जाने की बात पुलिस कह रही है। जबकि माता-पिता के साथ परिजन हत्या कर शव फेंकने की का आरोप लगाकर रो रहे हैं।

सीओ सदर सुमित त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि लापता हुई छात्रा का शव नहर की झाल में पाया गया है। शव पानी में डूबने की वजह से पूरी तरह से फूल गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा लेकिन शव को देखकर डूबने से इनकार नही किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed