{"_id":"648d60fb83908e7f280eee93","slug":"dead-body-of-a-woman-found-in-sandana-thana-kshetra-in-sitapur-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: अर्धनग्न हालत में मिला युवती का शव, चेहरे पर चोटों के निशान, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: अर्धनग्न हालत में मिला युवती का शव, चेहरे पर चोटों के निशान, जांच शुरू
Sat, 17 Jun 2023 01:00 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:00 PM IST
सार
सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र में एक युवती का शव नग्न हालत में पड़ा मिला है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव के चेहरे पर चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवती का शव खेत में अर्धनग्न अवस्था में पाया गया। उसके चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं जिसे देख कर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सहोली गांव में युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा पाया गया। उसके चेहरे पर चोट के निशान पाए गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
एएसपी ने शुरू की जांच
घटना की सूचना पर पहुंचे एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया हत्या कर शव फेकें जाने की आशंका लग रही है। शव की शिनाख्त की जा रही है।