फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead body of 3 year old kid found in a building

यूपीः खंडहर में संदिग्ध हालात में मिला बच्चे का शव

Wed, 18 Nov 2015 01:34 PM IST
Updated Wed, 18 Nov 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन
dead body of 3 year old kid found in a building

थाना क्षेत्र के बजेहरा गांव से लापता हुए एक मासूम का शव मंगलवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खंडहर से बरामद हुआ। वह सोमवार दोपहर से लापता था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की दम घुटने से मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अभी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। खबर पाकर सीओ के साथ डॉग स्क्वायड टीम ने भी जांच की। एसओ शिव गोपाल सिंह का कहना है कि घटना को लेकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


बजेहरा गांव निवासी मुजीब का तीन वर्षीय बेटा नाजिम सोमवार दोपहर घर से खेलने निकला था। दोपहर करीब दो बजे उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।

आंख की पलकें कटी थी, शरीर पर लगा था भूसा

dead body of 3 year old kid found in a building

मंगलवार भोर गांव निवासी जगमोहन पास के ही खंडहर नुमा मकान में नित्यक्रिया के लिए गया तो वहां मासूम का शव पड़ा था। जगमोहन का शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके की ओर भागे। इस बीच मुजीब के घर वालों को खबर दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मासूम की दाहिनी आंख की पलकें कटी हुई थीं।

शरीर पर भूसा लगा हुआ था। थोड़ी ही देर में सीओ बिसवां बीवी सिंह, सदरपुर एसओ शिव गोपाल सिंह के अलावा रामपुर कलां, रामपुर मथुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वायड टीम ने भी जांच की। बालक के परिवारीजन हत्या किए जाने की बात कह रहे थे।

पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बालक की मुंह दबाकर हत्या की गई है। एसओ का कहना है कि घटना में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed