फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   https://www.amarujala.com/lucknow/dead-body-in-deep-freezer-after-postmortem-again-the-body-of-shivank-was-cremated-pm-by-a-panel-of-three-doctors-the

डीप फ्रीजर में शव : दोबारा पोस्टमॉर्टम के बाद शिवांक के शव का अंतिम संस्कार

Thu, 26 Aug 2021 09:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 26 Aug 2021 09:46 AM IST
सार

तीन अगस्त को शव को डीप फ्रीजर में रखने के बाद वे बेटे के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम व केस दर्ज करवाने की जद्दोजहद में लगे थे। पुलिस व प्रशासन से निराश होने के बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली थी।

विज्ञापन
https://www.amarujala.com/lucknow/dead-body-in-deep-freezer-after-postmortem-again-the-body-of-shivank-was-cremated-pm-by-a-panel-of-three-doctors-the
शिव प्रसाद व शिवांक और डीप फ्रीजर में रखा शव - फोटो : amar ujala

विस्तार

तीन हफ्ते से डीप फ्रीजर में शव रखकर दोबारा पोस्टमॉर्टम कराए जाने की मांग कर रहे परिवारीजनों के लिए मंगलवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा। डीएम व एसपी के आदेश पर सीओ बल्दीराय और नायब तहसीलदार कादीपुर पुलिस टीम के साथ न सिर्फ गांव पहुंची बल्कि पंचायतनामा भराकर पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेज दिया। तीन चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर गांव पहुंचे परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


कूरेभार क्षेत्र के सरैया मझौवा गांव निवासी रिटायर्ड सूबेदार शिव प्रसाद पाठक के पुत्र शिवांक की एक अगस्त को संदिग्ध हालात में दिल्ली में मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद दिल्ली पहुंचे पिता शिव प्रसाद पाठक ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए दोबारा पोस्टमॉर्टम करने व केस दर्ज करने की मांग की थी लेकिन दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। उसके बाद शिव प्रसाद पाठक बेटे का शव लेकर तीन अगस्त को गांव चले आए थे।
विज्ञापन


तीन अगस्त को शव को डीप फ्रीजर में रखने के बाद वे बेटे के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम व केस दर्ज करवाने की जद्दोजहद में लगे थे। पुलिस व प्रशासन से निराश होने के बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली थी। पिछले बुधवार को सीजेएम किरण गौड़ ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। सीजेएम कोर्ट से अर्जी खारिज होने के बाद शिव प्रसाद पाठक जिला जज के यहां अपील करने की कवायद में लगे थे। इस बीच डीएम रवीश गुप्ता और एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का निर्णय ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह पूर्व राज्यमंत्री ओम प्रकाश पांडेय भी रिटायर्ड सूबेदार के घर पहुंच गए। उनके पहुंचने के थोड़ी ही देर बाद सीओ बल्दीराय राजाराम चौधरी, नायब तहसीलदार कादीपुर शालिनी सिंह, एसओ कूरेभार श्रीराम पांडेय पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और बाकायदा पंचायतनामा की कार्रवाई कराकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शव विच्छेदनगृह पर सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी दोपहर से ही मौजूद थे। तीन चिकित्सकों के पैनल ने जब शव का पोस्टमॉर्टम किया तब भी सीएमओ वहां मौजूद थे। शव का पोस्टमॉर्टम हो जाने के बाद ही वे वहां से हटे। इस बीच वीडियोग्राफी भी हुई। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि शिवांक के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सक डॉ. राम धीरेंद्र, डॉॅ. गोपाल रजक और डॉ. अरविंद कुमार की संयुक्त टीम ने किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की कॉपी एसपी को भेज दी गई है। 

विसरा रखा गया सुरक्षित
शिवांक पाठक का पोस्टमॉर्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है। मौत से पर्दा उठाने के लिए विसरा को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 

नेता से लेकर समाजसेवी रहे मौजूद
भाजपा विधायक सूर्यभान सिंह के प्रतिनिधि व पुत्र रूपेश सिंह, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम बहादुर पांडेय, समाजसेवी अवधेश पांडेय, बलराम मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता यमुना पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे। 


छोटे भाई ने दी मुखाग्नि
सूबेदार पाठक का पुरवा गांव में मंगलवार की देर शाम पोस्टमॉर्टम के बाद जब शव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। शिवांक के छोटे भाई ईशांक पाठक ने शव को मखाग्नि दी। बड़े भाई की चिता को अग्नि देते समय वे फूट-फूट कर रोने लगा। परिवारीजनों ने ईशांक को संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed