फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead body found without head

गत्ते के डिब्बे में मिली युवक की सिर कटी लाश

Mon, 30 May 2022 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
dead body found without head
लखनऊ। इंदिरानगर के चुरामन गांव के पास स्थित जंगल के बाहर एक युवक की सिर कटी लाश मिली। लाश को चादर में लपेटकर कार्टून में बंद कर फेंका गया था। सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, युवक की हत्या के बाद शव को छिपाने के इरादे से फेंका गया है। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। वहीं पुलिस शव का डीएनए टेस्ट कराने की बात कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर रामफल प्रजापति के मुताबिक, चुरामन गांव के बाहर जंगल के किनारे एक युवक की लाश मिली है। सिर का हिस्सा गायब था। धड़ चादर में लिपटा हुआ था। शव इतना सड़ चुका है कि पहचान करना मुश्किल है। करीब 15 दिन पुराना शव लग रहा है। आसपास के जिलों से गुमशुदा लोगों की जानकारी मांगी गई है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, शव सड़ने की वजह से मृतक के शरीर पर किसी तरह का निशान नहीं दिख रहा है। वहीं सिर किसी ने काटा या किसी जानवर ने खा लिया है, इसकी भी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी। पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है। डीएनए सैंपल को फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद पहचान करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed