रेलवे ट्रैक पर मिली गायब हुई महिला की लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा निवासी महिला का शव मंगलवार सुबह गोंडा-लखनऊ रेल मार्ग पर ट्रैक पर पड़ा मिला। महिला के माता-पिता ने ससुराल के लोगों पर हत्या कर फरार होने का आरोप लगाया है।
गोंडा के कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम भुलिथापुर निवासी फिरदौस जहां (22) ने डेढ़ वर्ष पूर्व गांव के ही असलम से प्रेम विवाह किया था।
दोनों के तीन माह का बच्चा भी है। असलम मुंबई में नौकरी करता है, जबकि वह गांव में ही ससुरालीजनों के साथ रहती थी। गांव में ही मायका होने के कारण फिरदौस अक्सर घर जाया करती थी।
सोमवार से थी लापता
सोमवार शाम अचानक वह घर से लापता हो गई। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की तो मंगलवार सुबह उसका शव जरवलरोड के जतौरा रेलवे गुमटी के पास ट्रैक पर पड़ा मिला।
फिरदौस के पिता नजीर अहमद व मां हाशिमी ने ससुराल के लोगों पर प्रताड़ित करने व हत्या कर फरार हो जाने का आरोप लगाया है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आरपी पांडेय व एसआई जगदीश यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।