फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body found in a hotel room in Ayodhya.

Ayodhya News : रामायण होटल का कमरा सील, मलयेशिया से अयोध्या दर्शन के लिए पर्यटक की होटल में मौत का मामला

Mon, 09 Oct 2023 10:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Oct 2023 10:13 PM IST
सार

लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सूर्या होटल में ठहरे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु भोलाराम की मौत हो गई। उन्हें दिल की बीमारी थी। मृत्यु होने के बाद परिवारीजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही अपने साथ लेकर छत्तीसगढ़ रवाना हो गए।

विज्ञापन
Dead body found in a hotel room in Ayodhya.
होटल में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मलयेशिया से अयोध्या दर्शन के लिए आए बुजुर्ग पर्यटक की रविवार रात रामायण होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमरे को जब खोला गया तो वह बेड पर मृत पड़े थे। टीवी चल रहा था। मौत का कारण जानने के लिए अयोध्या कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर कमरे को सील कर दिया। सोमवार को पुलिस मलयेशिया में रह रहे मृतक के बेटे की सहमति पर शव का पोस्टमार्टम कराया। हार्ट अटैक से मौत की आशंका है।

विज्ञापन


मलयेशिया का एक डेलीगेशन वाराणसी से अयोध्या दर्शन पूजन के लिए रविवार को पहुंचा। ये सभी लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूथ नंबर चार के पास स्थित द रामायण होटल में तीन कमरे बुक कराकर रुके थे। रात करीब 8:30 बजे रूम सर्विस के लिए गए होटलकर्मी ने कमरा नंबर 3105 की घंटी बजाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसकी सूचना होटल प्रबंधन को दी। प्रबंधन ने डुप्लीकेट चाभी से कमरे का दरवाजा खोेला तो उसमें ठहरे दर्मा राजा आरपी सन्मुगम (73) बेड पर बैठी मुद्रा में दिखे। टीवी चल रहा था। उनके साथियों ने उन्हें छुआ तो वह बिस्तर पर गिर पड़े। इसकी सूचना पुलिस को देकर उन्हें दर्शन नगर मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले, श्रीराम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है तो हम 'सिंधु' भी वापस ला सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: राष्ट्रवाद -सनातन के जरिये हिन्दुत्व को धार देने में जुटा संघ, जाति जनगणना की काट खोजने की कोशिश


एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ अयोध्या एसपी गौतम, अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने फोरेंसिक टीम के साथ कमरे की जांच की। इसके बाद कमरे को सील कर दिया गया। काेतवाल ने बताया कि पर्यटक दल में दो महिलाएं चार पुरुष शामिल थे। इनके नाम राधाकृष्णन सीके रमन, पारापुईल सुजाथा, एएल पाथी, माधवी के कृष्णा, राधा करुप्पन हैं। मृतक के बेटे को फोन पर उससे वार्ता हुई है। वह भारत के लिए रवाना हो चुके हैं।

दिल की बीमारी से छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु की भी जान गई
लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सूर्या होटल में ठहरे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु भोलाराम (52) की मौत हो गई। उन्हें दिल की बीमारी थी। मृत्यु होने के बाद परिवारीजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही अपने साथ लेकर छत्तीसगढ़ रवाना हो गए। सभी निजी बस में अपने साथियों के साथ अयोध्या दर्शन पूजन को आए श्रद्धालु सूर्या होटल में ठहरे थे। रविवार की रात भोलाराम की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed