फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead bats found in Lucknow

बर्ड फ्लू जांच के लिए १०५ नमूने भेजे

Tue, 12 Jan 2021 08:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
dead bats found in Lucknow
लखनऊ के चारबाग में मृत मिले चमगादड़, डरे लोग
विज्ञापन

लखनऊ। राजधानी में कौवे के बाद मंगलवार को चारबाग में चमगादड़ मृत मिलने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। मौके पर पहुंची पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने लोगों को बताया कि चमगादड़ में बर्ड फ्लू नहीं हो सकता है। इससे बाद लोगों ने राहत महसूस की। मंगलवार को जिलेभर से बर्ड फ्लू के 105 नमूने जांच के लिए भेजे गए।

चारबाग स्थित कान्यकुब्ज कॉलेज में मंगलवार सुबह एक चमगादड़ मृत पाया गया। इसकी सूचना पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग को दी गई। स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तेज सिंह यादव ने लोगों को बताया कि चमगादड़ स्तनधारी होता है। यह पक्षी में नहीं आता है। इसलिए इसके जरिये बर्ड फ्लू नहीं फैल सकता है। उन्होंने इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आइवीआरआई) से भी लोगों की बात कराई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर मृत मिले पक्षियों के अलावा पोस्ट्री फार्म से 105 नमूने लेकर जांच के लिए आईवीआरआई भेजे गए हैं। पहले से भेजे गए सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मालूम हो कि लखनऊ से अब तक कुल 500 नमूने भेजे जा चुके हैं, जो निगेटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed