डीडीएलजे-2 नहीं बन सकती, बनी तो मजा नहीं आएगा: मंदिरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर-घर की शांति और बाद में क्रिकेट कमेंट्री करने वाली एंकर-एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने हाल ही में डीडीएलजे फिल्म के 20 साल पूरे होने पर मंदिरा ने खुशी जताते हुए कहा कि पता ही नहीं चला कि मूवी 20 साल पहले आई थी, आज भी नई लगती है।
डीडीएलजे-2 के सवाल पर मंदिरा ने कहा कि अब ये दोबारा नहीं बन सकती है। अगर किसी ने बहुत जोड़ तोड़ के बाद उसी स्टारकास्ट के साथ फिल्म बना ली तो उसमें मजा नहीं आएगा। वो कौन सा रोल करेंगी के मसले पर मंदिरा का कहना था कि जब मूवी नहीं बनने जा रही तो रोल की बात ही नहीं आएगी।
बुधवार को एक निजी आयोजन में शहर पहुंची मंदिरा ने कहा कि यूं तो उन्हें किसी और एक्टिविटी से डर नहीं लगता, लेकिन कोरियोग्राफी-डांस उन्हें सबसे कठिन लगता है।
मंदिरा कहती हैं कि यह काम मुश्किल इसलिए लगता है क्योंकि इसमें आपको सामने वाले के इंस्ट्रक्शन पर मूव करना होता है, थोड़ा बहुत बैलेंस आपका या पार्टनर का गड़बड़ हुआ तो आप फेल। मंदिरा ने कहा कि उनके लिए फिलहाल सबसे पसंदीदा जॉब है 90 गज के मैदान से कमेंट्री करना।
जल्द ही लौटूंगी कमेंट्री बॉक्स में
एक सवाल के जवाब में मंदिरा ने कहा कि वे क्रिकेट से दूर नहीं हुई हैं। जल्द ही एक बार फिर कमेंट्री करती दिखेंगी। इसके अलावा वो अभी कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, जिनमें से सैटेलाइट चैनल पर टीवी शो भी है।
नए प्लेयर्स का भी क्रेज
मंदिरा ने कहा कि भले ही क्रिकेट के बड़े स्टार रिटायर हो जाएं, लेकिन नए प्लेयर्स का भी क्रेज है। क्रिकेटर्स के आउट होने या खराब प्रदर्शन करने पर मैच देखने आई उसकी महिला मित्रों को निशाना बनाने को मंदिरा ने गलत बताया।
फिलहाल टीवी सोप से दूरी
फिल्मों के अलावा टीवी धारावाहिकों से लगातार दूरी पर मंदिरा ने कहा कि टीवी सोप के लिए महीने में 25 दिन तक देना पड़ता है। ऐसा बिजी शेड्यूल एक एक्ट्रेस के लिए तो ठीक है, लेकिन एक मां के लिए ठीक नहीं है। उनका कहना कि टीवी शो 24 के बाद उनके पास कई टीवी सीरियल्स में सुपरकॉप या लेडी बांड जैसे रोल के लिए आफर आए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
फूडी तो हूं, लेकिन 5 दिन जिम जाती हूं
खुद को जबरदस्त फूडी बताने वाली मंदिरा ने बताया कि लखनऊ आने से पहले उन्होंने हैवी ब्रेकफास्ट किया। ये उनका डेली रूटीन है लेकिन वे फूडी होने के साथ जिम में अच्छा खासा टाइम बीताती हैं। सप्ताह में 40-50 किमी. तक की रनिंग करती हैं।
ट्रैफिक में फंसीं तो लोगों ने कार से ली पिक्स
लखनऊ आने से पहले तीन घंटे मुंबई एयरपोर्ट पर बिताने वाली मंदिरा ने कहा कि पहले लेट फ्लाइट ने बोर किया, उसके बाद लखनऊ की ट्रैफिक ने हालत खराब कर दी। एयरपोर्ट से निकलने के बाद वह जाम में फंस गईं।
शहरवालों ने उन्हें कार के भीतर ही पहचान लिया, बच्चों केसाथ उनकी मॉम्स ने भी कार के भीतर से ही उन्हें हैलो किया। कुछेक को उन्होंने शीशा खोलकर जवाब भी दिया।