फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Days old dead body of a woman found in the room

Lucknow News: कमरे में मिला महिला का कई दिन पुराना शव

Mon, 27 Oct 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 27 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Days old dead body of a woman found in the room
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। बाजारखाला के ऐशबाग दारू गोदाम इलाके में किराये के मकान में रहने वाली रामा देवी (55) का शव रविवार सुबह कमरे में मिला। पुलिस का दावा है कि उन्होंने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की है। शव दो से तीन दिन पुराना हो चुका था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह ने बताया कि रामा देवी मूल रूप से बहराइच के नानपारा की रहने वाली थीं। पति की मौत के बाद वह सीतापुर निवासी अनूप के पास किराये के मकान में रह रही थीं। रविवार सुबह स्थानीय लोगों को उनके घर से तेज दुर्गंध का एहसास हुआ। लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस जब उनके घर पहुंची तो फर्श पर बिछे बोरे पर रामा देवी का शव पड़ा था। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। कमरे से कीटनाशक की दुर्गंध आ रही थी। उसके साथ में रहने वाले अनूप तिवारी का पता नहीं लग सका। पुलिस अनूप के बारे में जानकारी जुटा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में पता चला है कि अनूप पैडल रिक्शा चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed