फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dayashankar singh gets relif from adj court

मायावती को अपशब्द कहने वाले दयाशंकर को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Sat, 06 Aug 2016 05:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Aug 2016 05:11 PM IST
विज्ञापन
dayashankar singh gets relif   from adj court
पुल‌िस ह‌िरासत में दयाशंकर - फोटो : amar ujala
भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें एडीजे-4 कोर्ट से 50-50 हजार के दो मुचलकों पर जमानत दे दी गई है। बता दें कि मायावती के लिए अपशब्द कहने वाले दयाशंकर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। 
विज्ञापन


कई दिन फरार रहने के बाद दयाशंकर को बिहार के बक्सर से गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज एफआईआर को मऊ स्थानांतरित कर दिया गया था। डीआईजी ने बताया था कि घटनास्थल मऊ होने के कारण ऐसा किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दयाशंकर को सीजेएम कोर्ट में  पेश किया, जहां अंतरिम जमानत रद्द करके न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया था। शन‌िवार शाम मऊ एससी-एसटी कोर्ट से उन्हें जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन धाराओं में दर्ज हुआ था मामला

dayashankar singh gets relif   from adj court
दयाशंकर सिंह को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : ब्यूरो/वाराणसी
अाला अफसरों के मुताब‌िक, हजरतगंज से स्थानांतरित मामले को शहर कोतवाली मऊ में अपराध संख्या 1419/36 पर आईपीसी की धारा 504, 509, 153 ए एससीएसटी के तहत दर्ज कर किया गया था।

दयाशंकर ने एडीजे-4 कोर्ट में जमानत के ल‌िए अर्जी दी थी। अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार ने बचाव पक्ष और अभ‌ियोजन पक्ष को सुनने के बाद इस मामले की सुनवाई के लिए छह अगस्त की तारीख मुकर्रर की थी।

ये था मामला

dayashankar singh gets relif   from adj court
दयाशंकर सिंह - फोटो : amar ujala
बता दें क‌ि मऊ में एक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त बीजेपी के यूपी उपाध्यक्ष दयाशंकर स‌िंह ने बसपा सुप्रीमो पर ट‌िकट बेचने का आरोप लगाया था। इस दौरान उन्होंने मायावती के ल‌िए अमर्याद‌ित भाषा का इस्तेमाल ‌क‌िया था। इस कार्यक्रम का वीड‌ियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ ‌ल‌िया। भाजपा ने दयाशंकर को उपाध्यक्ष पद से हटा द‌िया।

दवाब बढ़ने पर उनकी पार्टी से भी छुट्टी कर दी गई। ‌व‌िरोध बढ़ने पर दयाशंकर के ख‌िलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में र‌िपोर्ट भी दर्ज करवाई गई। इसके व‌िरोध ने बसपा ने भी अगले द‌िन लखनऊ में जमकर उत्पात मचाया। प्रदर्शन के दौरान बसपाइयों ने भी दयाशंकर की मां, पत्नी, बहन और बेटी के ख‌िलाफ अपशब्द कहे। बेटी को अपशब्द कहने पर दयाशंकर के पर‌िवारवालों ने बसपाइयों के ख‌िलाफ भी पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करवा द‌िया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed