फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   daughter of shayar munnawar rana blaim on police

शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राना ने लगाया पुलिस पर नजरबंद करने का आरोप

Wed, 06 Oct 2021 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
daughter of shayar munnawar rana blaim on police
लखनऊ। शायर मुनव्वर राना की बेटी व सपा नेता सुमैया राना ने पुलिस पर उन्हें नजरबंद करने का आरोप लगाया है। सुमैया राना ने यह भी आरोप लगाया कि उनको एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में भी नहीं जाने दिया गया। वहीं पुलिस ने उनके इन आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन

कैसरबाग के एफआई अपार्टमेंट में सुमैया राना का फ्लैट है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात अचानक कैसरबाग प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ उनकेआवास पर पहुंचे। पुलिस वालों ने उनको घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी। सुमैया के मुताबिक, उन्होंने जब इस बारे में पुलिस से सवाल किया तो कहा गया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम है। इसलिए उनको घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। रात भर पुलिस की एक गाड़ी उनके अपार्टमेंट के बाहर पहर देती रही। सुबह होते ही कई महिला सिपाही और दरोगा सुमैय्या राना के फ्लैट पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सुमैया का आरोप है कि उनकी एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी पर पुलिस ने उनको अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं होने दिया। सुमैया राना ने सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले में जब एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुमैया राना को नजरबंद नहीं किया गया था। ऐसी सूचना थी कि वह मंगलवार को विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर सकती हैं। इसी को देखते हुए उनको बिना किसी अनुमति के प्रदर्शन न करने के बारे में बताया गया था। एडीसीपी के मुताबिक, पुलिस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed