फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   daughter of gangrape victim in gayatri prajapati case is kidnapped

गायत्री पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला की बेटियों का अपहरण, सीओ पर केस

Fri, 07 Apr 2017 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Apr 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
daughter of gangrape victim in gayatri prajapati case is kidnapped
गायत्री प्रजापति - फोटो : amar ujala

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने कोतवाली में अपनी दो नाबालिग पुत्रियों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें गायत्री के खिलाफ दर्ज मामले की जांच करने वाली लखनऊ पुलिस की सीओ अमिता सिंह व तीन अज्ञात पर आरोप लगाया गया है कि ये लोग उसकी बेटियों को बहला फुसलाकर लखनऊ ले गए और पूर्व मंत्री के खिलाफ मनचाहा बयान दर्ज कराके यहां छोड़ गए। 

विज्ञापन


दोनों में एक बेटी वह है, जिसके साथ दुष्कर्म का आरोप गायत्री पर लगा है। महिला का आरोप है कि यह सब पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को बचाने के लिए किया गया है। घटना को अंजाम देने वाले तीनों लोग पूर्व मंत्री के गुर्गे हैं। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि चारों के खिलाफ धारा 363, 506 व 218 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


चित्रकूट मुख्यालय निवासी इस महिला ने गुरुवार को कोतवाली में बताया कि पूर्व मंत्री के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से उसे परेशान किया जा रहा है। इस मामले की जांच लखनऊ में चल रही है और उसमें 164 के बयान दर्ज होने थे। पिछले दिनों वह लखनऊ से मुख्यालय स्थित अपने घर आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च की सुबह उसकी दोनों पुत्रियां घर से बाजार जाने को कहकर निकलीं। बाजार मार्ग पर ही जांच अधिकारी डीएसपी अमिता सिंह व अन्य तीनों ने दोनों को रोक लिया। इसके बाद दोनों को बहला-फुसला कर किसी वाहन से लखनऊ ले गए। वहां कोई नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म मामले में मनचाहा बयान दर्ज करा लिया, फिर दोनों को चित्रकूट लाकर छोड़ दिया गया।

इधर वह शाम तक दोनों पुत्रियों की खोजबीन में लगी रही। देर शाम घर पहुंची दोनों पुत्रियों ने बताया कि उनके सिर में दर्द हो रहा है। उसने कुछ दवाएं देकर दोनों को सुला दिया। कुछ देर बाद सोकर उठीं दोनों पुत्रियों ने पूरी घटना बताई। महिला ने यह आरोप भी लगाया कि दोनों पुत्रियों के गायब रहने के दौरान उसे मिले सुरक्षाकर्मियों के पास लखनऊ से जांच अधिकारी अमिता सिंह का फोन भी आया था।


सीओ ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए प्रकरण की विवेचना की है। अपहरण की बात गलत है। जिन्हें भी बयान के लिए लखनऊ लाया गया था, उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। अगर किसी को जबरन लाया गया होता तो कोर्ट में सच सामने आ जाता।
प्रवीण कुमार, डीआईजी लखनऊ रेंज 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed