फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   daughter in law of bjp MP demandes for narco test

भाजपा सांसद की बहू ने की सभी के नार्को टेस्ट की मांग

Thu, 11 Mar 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
daughter in law of bjp MP demandes for narco test
लखनऊ। भाजपा सांसद के पुत्र आयुष की पत्नी अंकिता ने बुधवार को सभी लोगों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। अंकिता के मुताबिक, लखनऊ पुलिस सांसद के दबाव में काम कर रही है। वह उसे और उसके परिवार को फंसाना चाहती है। ऐसे में आयुष पर गोली चलने के मामले की पूरी जांच सीबीआई से कराई जाए। ताकि हकीकत सामने आ सके।
विज्ञापन

आयुष की पत्नी अंकिता ने एक बयान में कहा कि भाजपा सांसद अपने रसूख का प्रयोग कर उसे और उसके परिवार को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। आयुष ने खुद पर गोली चलवाई है। पुलिस ने उसके भाई आदर्श को जेल भेज दिया। वहीं आयुष पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश देने केबजाए इंतजार कर रही है। जबकि वह वारदात के बाद अपने पिता केदिल्ली स्थित आवास पर था। वहीं के नंबर पर उससे मेरी बात भी हुई थी। यह सब जानकारी पुलिस को थी लेकिन उसे पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया गया। इस मामले की पूरी हकीकत सामने लाने के लिए पुलिस को नार्को टेस्ट कराना चाहिए। इसके लिए वह न्यायालय में भी अर्जी देगी। अंकिता ने कहा कि वह अपना, अपने भाई व अन्य परिवारीजनों का नार्को टेस्ट के लिए तैयार है। उसने पुलिस से मांग की है कि भाजपा सांसद, उनकी विधायक पत्नी, सांसद के दोनों बेटों का भी नार्को टेस्ट कराया जाए। जो आरोप उन लोगों ने लगाया है। वह निराधार है गलत है। इसकी हकीकत सामने आये।
विज्ञापन

पुलिस सासंद के दबाव में कर रही काम
अंकिता का आरोप है कि लखनऊ पुलिस पूरी तरह से भाजपा सांसद के दबाव में काम कर रही है। पुलिस आयुष को निर्दोष साबित करने में जुटी हुई है। ऐसे में इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई या अन्य निष्पक्ष एजेंसी से कराया जाना जरूरी है। ताकि सांसद के परिवार और अंकिता पर लगने वाले आरोपों की हकीकत सामने आ सके। लखनऊ पुलिस से जांच हटाने के लिए वह मुख्यमंत्री और न्यायालय में भी गुहार लगायेगी। इसके लिए उसने वकील से बातचीत कर ली है। जल्द ही इसकी अर्जी कोर्ट में दाखिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा मेरी बहन का...
अंकिता ने कहा, सांसद केपरिवार द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि मैं पहले से शादी शुदा हूं। मेरा सात साल का बेटा है। इसकी हकीकत सामने लाने केलिए मैं डीएनए टेस्ट के लिए तैयार हूं। जब चाहे पुलिस मेरा और बच्चे का डीएनए टेस्ट करा सकती है। जिस बच्चे को मेरा बेटा बताया जा रहा है, वह मेरी बहन का बेटा है।
आयुष की पत्नी का आरोप, रात भर बैठाए रखा गया थाने में
भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष की पत्नी अंकिता ने मड़ियांव पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। उसे पूरी रात थाने में बैठाए रखा गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की। बुधवार तड़के चार बजे वह थाने से घर के लिए निकली।
अंकिता ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन सांसद के दबाव में है। इस कारण उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। वह वकील के जरिये कोर्ट में गुहार लगाएगी। अंकिता ने बताया कि शादी के बाद आयुष उससे मारपीट करता था। इसके बाद भी वह उसके साथ रह रही थी। वहीं, प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज सिंह के मुताबिक अंकिता अपनी मर्जी से थाने में आकर बैठी थी। उसे कई बार घर जाने के लिए कहा गया, लेकि न वह नहीं गई। अंकिता की मांग पर उसके घर पर पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में तैनात भी कर दिया गया है। तड़के जब वह खुद जाने के लिए तैयार हुई तो महिला पुलिस की सुरक्षा में उसे घर भेजा गया। पुलिस के थाने में पूरी रात बैठाने का आरोप बेबुनियाद है।
...और इधर आयुष ने डाली समर्पण की अर्जी
लखनऊ। खुद पर गोली चलवाने व विरोधियों को फंसाने की साजिश रचने के मामले में पुलिस सांसद पुत्र आयुष की तलाश कर रही थी और उधर आयुष ने आत्मसमर्पण की अर्जी डाल दी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अर्जी पर सुनवाई की तारीख 12 मार्च तय की है। वहीं पुलिस आयुष का पूरे दिन थाने से लेकर कोर्ट तक ंइंतजार करती रही। जब दोपहर बाद कोर्ट से रिपोर्ट मांगी गई। इसके बाद उसके समर्पण की अर्जी के बारे में जानकारी हुई।
दो मार्च की रात को भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष ने खुद पर छठा मील के पास गोली चलवा दी। इस मामलें पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के अंदर ही गोली चलाने के आरोप में उसकेसाले आदर्श को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से आयुष फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली।
बुधवार को आयुष के वकील ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी डाली है। जिस पर मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के लिए 12 मार्च की तारीख तय की है। वहीं पुलिस ने आयुष की अर्जी पर अपनी रिपोर्ट देते हुए बताया कि आयुष खुद पर गोली चलवाकर विरोधी को फंसाने की साजिश और धोखाधड़ी के मामले में फरार है। आयुष के वकील ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी देकर कहा कि पुलिस उसे लगातार तलाश रही है। उसके परिचितों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। लिहाजा वह अपनी मर्जी से कोर्ट में आत्म समर्पण करना चाहता है। रिपोर्ट तलब करकर उसे न्यायिक हिरासत में लिया जाए।

पूरे दिन कोर्ट के आसपास मुस्तैद रही पुलिस
आयुष ने मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जिसमें उसने खुद को सरेंडर करने की बात कही। इसके बाद से ही पुलिस ने मुस्तैदी भी बढ़ा दी थी। मंगलवार से ही पुलिस आयुष का इंतजार कर रही थी। इसके लिए कोर्ट से लेकर मड़ियांव व सांसद के घर तक पुलिस ने पहरेदारी बैठा दी थी। बुधवार को भी पुलिस की टीम कोर्ट के चप्पे चप्पे पर तैनात थी लेकिन आयुष नहीं पहुंचा। वहीं दोपहर में उसकी ओर से कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed