फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dates are declared for Jila panchayat adhyakshya.

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तारीखें घोषित, देखें

Thu, 10 Dec 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Dec 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
Dates are declared for Jila panchayat adhyakshya.

राज्य निर्वाचन आयोग ने 16 दिसंबर से आठ जनवरी के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष और इसके तत्काल बाद क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का चुनाव कराने का एलान कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान आठ जनवरी को होने की संभावना है।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का पद रसूख का माना जाता है। इसके लिए जोड़-तोड़, धनबल और बाहुबल की खुली जोर-आजमाइश पिछले चुनावों में देखी जाती रही है।
विज्ञापन


आयोग का जल्द चुनाव कराने का फैसला इस मायने में बहुत अहम है। इन चुनावों में जितनी देर होती, जोड़-तोड़ और धनबल-बाहुबल की चुनौती उतनी ही ज्यादा बढ़ती।

राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने यहां बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों में जनता से सीधे होने वाले चुनाव की कार्यवाही 15 दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। इसके तत्काल बाद आयोग जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी कर देगा। आयोग ने 16 दिसंबर से आठ जनवरी के बीच चुनाव कराने का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल बाद जनगणना कराकर नतीजे होंगे घोषित

Dates are declared for Jila panchayat adhyakshya.

अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना 16 या 17 दिसंबर को जारी कर दी जाएगी। आठ जनवरी को सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे के बीच मतदान और इसके तत्काल बाद मतगणना कराकर नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आठ जनवरी तक जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो जाएंगे। हालांकि मौजूदा जिला पंचायतों का कार्यकाल 13 जनवरी को पूरा होगा।

जनवरी में ही क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव की तैयारी

अग्रवाल ने बताया कि  जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव संपन्न होने के तत्काल बाद क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। इसमें 10 से 12 दिन लगते हैं। आयोग की कोशिश है कि जनवरी में ही ये चुनाव करा लिए जाएं।

जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के प्रथम सप्ताह तक हर हाल में प्रमुखों का चुनाव करा दिया जाएगा। क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का कार्यकाल 17 मार्च को खत्म हो रहा है।

अग्रवाल ने कहा कि प्रधानी के चुनाव में कुछ देर जरूर हुई, लेकिन आयोग जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायतों का चुनाव कार्यकाल पूरा होने के पहले करा लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed