{"_id":"58b139474f1c1b1b4bb244f1","slug":"date-of-online-demand-of-ncert-books","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने किताबों की डिमांड भेजने की बढ़ाई तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई ने किताबों की डिमांड भेजने की बढ़ाई तारीख
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 25 Feb 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एनसीईआरटी की किताबों की डिमांड भेजने के लिए समयावधि बढ़ा दी है। स्कूलों को किताबों की डिमांड ऑनलाइन भेजनी है, जिसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक दिया गया है।
पहले डिमांड भेजने की अंतिम तिथि 22 फरवरी थी। अब बोर्ड ने इसे बढ़ाकर 28 फरवरी कर दिया है। एनसीईआरटी की किताबों की जितनी डिमांड होती है उतनी मार्केट में उपलब्ध नहीं हो पातीं।
इस वजह से हर साल इनकी शॉर्टेज हो जाती है और बच्चों को किताबों के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है। इसी को देखते हुए बोर्ड ने स्कूलों से ऑनलाइन डिमांड मांगी थी।
विज्ञापन
इसके तहत सीबीएसई से संबद्ध स्कूल कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चों के लिए किताबों की डिमांड भेज सकते हैं। बोर्ड ने व्यवस्था की है कि डिमांड के अनुसार अपने वेंडर से सीधे स्कूल में किताबों की सप्लाई की जाएगी। इससे बच्चों के हाथ में सत्र शुरू होने पर किताबें उपलब्ध होंगी। बोर्ड ने सभी विद्यालयों को सर्कुलर भेजकर 28 तक डिमांड भेजने का निर्देश दिया है।