{"_id":"5cef6e24bdec2206fe061f57","slug":"date-extended-for-application-for-transfer-of-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के तबादले के लिए अब 7 जून तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के तबादले के लिए अब 7 जून तक कर सकते हैं आवेदन
Thu, 30 May 2019 11:16 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 May 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय हाई स्कूल और इंटर कॉलेज के प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों के ऑनलाइन तबादला आवेदन की अंतिम तिथि अब 7 जून कर दी है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि प्रधानाध्यापकों के तबादले के लिए भी जल्द ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
शिक्षक संघों की मांग पर आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 7 जून किया है। जून के अंतिम सप्ताह से पहले तबादला आदेश ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे।