फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dandiya in occasion of diwali

डांडिया के साथ दिया सुरक्षित दिवाली का संदेश

Fri, 01 Nov 2013 12:04 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 01 Nov 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
dandiya in occasion of diwali

दीपावली के पावन पर्व पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इण्डिया की शान-ए-अवध इकाई की ओर से नॉन-स्टॉप डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन टी डी गर्ल्स कॉलेज, गोमती नगर में किया गया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डा. प्रदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ वैज्ञानिक सी.डी.आर.आई ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

मुख्य अतिथि ने दीपावली की शुभकामनाओं के साथ पटाखों पर पैसों खर्च न करने की अपील भी की।

कालेज की प्रिंसिपल लक्ष्मी सिहं ने प्रतियोगिता की शुरुआत स्वयं डांडिया नृत्य प्रस्तुत करके की। लगभग 105 छात्राओं के ग्रुप डांडिया नृत्य में जोश व उमंग के साथ करीब 2 घंटे तक झूमे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर, दो वर्गों में आयोजित की गयी थी। निर्णायक मंडल में अमृता सिंह व स्नेह लता श्रीवास्तव, प्रेमबाला सिंह, रेखा सक्सेना व राधा शुक्ला शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर वर्ग के विजेताओं में दिपांशी वर्मा, यशिका यादव, माहीपारा, ज्योति शर्मा व ज्योति, सारा रफीक रहीं।

वहीं सीनियर वर्ग में स्वाती पटवा, अंकिता कश्यप, अंकिता सिंह, एकता तिवारी व हेमा विष्ट, अनामिका सिंह विजेता रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed