{"_id":"5d1b71308ebc3e3cdb332610","slug":"dalit-women-killed-in-conflict-due-to-wire-raised-from-pole-in-sultanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर : बिजली के पोल से तार खींचने को लेकर हुए विवाद में दलित महिला को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर : बिजली के पोल से तार खींचने को लेकर हुए विवाद में दलित महिला को पीटकर मार डाला
Tue, 02 Jul 2019 10:27 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के खंभे से तार खींचने से मना करने पर कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में एक पक्ष ने दलित परिवार पर लाठी-डंडे और असलहे से हमला कर दिया। फायरिंग से दयाराम घायल हो गया जबकि पत्नी लखपती की लाठी-डंडे की पिटाई से मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसपी, एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे और गांव का दौरा किया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।
कल्यानपुर गांव के अखंड प्रताप सिंह का दलित बस्ती के पास ही खेत है। मंगलवार को जीव व बाइक से करीब 15 लोग वहां पहुंचे और दलित बस्ती के पास लगे बिजली के खंभे से तार खींचने लगे। दयाराम ने विरोध किया तो उस पर फायर कर दिया। गोली उसके हाथ में लगी। पति को बचाने दौड़ी लखपती (52) को लाठी-डंडे से जमकर पीटा।
हमले में रामदेव, नरेंद्र, सीता और अच्छेलाल घायल हो गए। ग्रामीण सभी को अस्पताल ले गए, जहां लखपती को मृत घोषित कर दिया गया। तार खींचने को लेकर सोमवार को भी विवाद हुए था। गांव के आशीष कुमार ने अखंड पक्ष के शिव मंगल सिंह, उदयभान सिंह, गुड्डू सिंह और शिवम सिंह के खिलाफ पीटने के आरोप में केस दर्ज कराया था।