फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dalit sammelan of BJP will starts in Uttar Pradesh from today.

UP BJP: भाजपा के दलित सम्मेलन शुरू, हापुड़ में संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Tue, 17 Oct 2023 11:21 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Oct 2023 11:21 AM IST
सार

हापुड़ में आज पश्चिम क्षेत्र का दलित सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। दो नवंबर को लखनऊ में अवध क्षेत्र का सम्मेलन आयोजित होगा।

विज्ञापन
Dalit sammelan of BJP will starts in Uttar Pradesh from today.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव में दलित मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा के क्षेत्रवार दलित सम्मेलन मंगलवार से शुरू होने जा रहे हैं। 17 अक्तूबर को पश्चिम क्षेत्र के हापुड़ में होने वाले सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले दलितों को साधने के लिए सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में दलित सम्मेलन करने की योजना बनाई है। इसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दो हजार दलित प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। खासतौर पर दलित वर्ग के डॉक्टर, प्रोफेसर, इंजीनियर, वकील, शिक्षाविद् सहित अन्य प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सम्मेलन में आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ममता का कत्ल: जिस दादी ने लुटाया प्यार... उन्हीं पर क्रूरता की सारी हदें पार; जरा भी न कांपे मानस के हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: जारी हुईं राम मंदिर की नई तस्वीरें, भव्य दिख रहा रामलला का दरबार, 22 जनवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा


भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने बताया कि हापुड़ में होने वाले सम्मेलन में दलित वर्ग के विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। 19 अक्तूबर को अलीगढ़ में ब्रज क्षेत्र का सम्मेलन होगा। 28 अक्तूबर को कानपुर और 30 अक्तूबर को प्रयागराज, दो नवंबर को लखनऊ में अवध क्षेत्र और तीन नवंबर को गोरखपुर में गोरखपुर क्षेत्र का दलित सम्मेलन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed