{"_id":"6808b41b075b7b97c600536c","slug":"dalit-girl-raped-her-house-misbehaved-her-mother-threatened-kill-her-case-registered-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: घर में घुस कर दलित किशोरी से दुष्कर्म, मां को जातिसूचक गाली देते हुए भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: घर में घुस कर दलित किशोरी से दुष्कर्म, मां को जातिसूचक गाली देते हुए भागा आरोपी
Wed, 23 Apr 2025 04:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Apr 2025 04:59 PM IST
सार
सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पंद्रह वर्षीय दलित किशोरी मंगलवार की दोपहर अपने घर पर अकेली थी तभी गांव निवासी महाबीर गुप्ता ने घर में घुस कर दुष्कर्म किया। मौके पर किशोरी की मां पहुंची तो आरोपी जाति सूचक गालियां व जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि युवक पहले भी कई बार किशोरी के मोबाइल पर फोन करता था और अवैध संबंध बनाने की कोशिश करता था। युवक को समझाया भी गया था, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Lucknow: खुद को मृत दिखाकर फरार था दुष्कर्म का आरोपी, गिरफ्तार किया गया, जमानत पर बाहर आया था
विज्ञापन
ये भी पढ़े- पहलगाम आतंकी हमला: ईदगाह में शोकसभा का आयोजन, धर्मगुरुओं ने घायलों की सलामती के लिए दुआ की
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और पिता की तहरीर पर महाबीर गुप्ता पर पास्को व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ युवक को जेल भी भेज दिया है। उधर, किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।