फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dalal Nikant owner of 12 companies and luxurious mansion lives like an officer in extortion case in Invest UP

वसूली कांड: 12 कंपनियों का मालिक, आलीशान कोठी... अफसरों की तरह रहना; बिचौलिए निकांत का रुतबा देख STF भी हैरान

Sat, 22 Mar 2025 12:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Mar 2025 12:03 PM IST
सार

इन्वेस्ट यूपी में वसूली कांड के बिचौलिये निकांत का रुतबा देख STF भी हैरान रह गई। वह 12 कंपनियों का मालिक है। इनमें छह अभी भी चल रही हैं। आलीशान कोठी में अफसरों की तरह रहता है।

विज्ञापन
dalal Nikant owner of 12 companies and luxurious mansion lives like an officer in extortion case in Invest UP
गिरफ्तार निकांत जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोलर कंपनी से वसूली के प्रयास में गिरफ्तार आईएएस अभिषेक प्रकाश का बिचौलिया निकांत जैन 12 कंपनियों का मालिक भी था। इनमें से छह वर्तमान में चल रही हैं। शुक्रवार को जब एसटीएफ उसकी तलाश में विनम्र खंड स्थित आवास पहुंची, तो उसका रहन-सहन देखकर हैरान रह गई। उसका घर काफी आलीशान है। निकांत के पिता सुधीर कुमार जैन ए क्लास के सरकारी ठेकेदार थे। उनके राजनीतिज्ञों और नौकरशाहों से संबंधों का निकांत ने जमकर फायदा उठाया और अपनी पैठ बना ली।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक निकांत की कंपनियों में श्री बाहुबली इंफ्राबिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, एक्मे रियल्टी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, एसएसजी एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड, श्री बाहुबली बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड, लीजेंड रिटेल नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड, सौरभ पेट्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आदि शामिल हैं। इनमें निकांत के भाई सुकांत जैन समेत कई परिजन निदेशक रहे हैं। हालांकि, इनमें से छह कंपनियां अब बंद हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: खत्म हो गई आशीष और नैंसी की प्रेम कहानी, एक महीने पहले की लव मैरिज; अब एक ही दुपट्टे से फंदे पर लटके मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट खंड, विनम्र खंड समेत राजधानी के कई पतों पर तमाम अन्य कंपनियां भी संचालित किए जाने के प्रमाण मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि निकांत कई ब्यूरोक्रेट्स की काली कमाई को शेल कंपनियों में खपा रहा था। यह भी पता चला कि निकांत के पिता ने 2001 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर और 2017 में गोमती नगर विनय खंड मिनी स्टेडियम सहित कई बड़ी परियोजनाओं का निर्माण कार्य कराया था। 

जिला प्रशासन की मदद कर अभिषेक प्रकाश से निकटता बढ़ाई

मूल रूप से मेरठ निवासी सुधीर जैन 25 साल पहले लखनऊ आ गए थे। निकांत ने पिता की मृत्यु के बाद कारोबार संभाला और देखते ही देखते तमाम ब्यूरोक्रेट्स का करीबी बन गया। वर्ष 2019 में अभिषेक प्रकाश लखनऊ के डीएम बने। कोरोना काल के दौरान निकांत ने जिला प्रशासन की कई बार मदद कर अभिषेक प्रकाश से निकटता बढ़ाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed