फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dacoit's wife and mothers are fight election

यूपीः डकैतों की पत्नियां और मां उतरी चुनावी मैदान में

Wed, 09 Dec 2015 01:07 PM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
dacoit's wife and mothers are fight election

यूपी में चित्रकूट जिले में प्रधानी चुनाव के अंतिम चरण में कुछ डकैतों की पत्नियां और मां भी चुनावी मैदान में हैं। मारे गए डकैत बलखड़िया की पत्नी के अलावा इनामी डकैत गौरी की मां व पूर्व में डकैत रहे खड़ग सिंह की पत्नी भी चुनाव लड़ रही है। इस वजह से इन तीनों गांवों में वोटिंग के दौरान अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी।

विज्ञापन


मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र में बुधवार को मतदान होगा। दस्यु प्रभावित क्षेत्र होने के कारण जिला प्रशासन चुस्त है। हाल ही में मारे गए साढ़े छह लाख के इनामी डकैत बलखड़िया की पत्नी लक्ष्मनिया देवी ने रुकमा खुर्द से प्रधान पद का पर्चा भरा है।

विज्ञापन

इनामी डाकू की पत्नी लड़ रही है चुनाव

dacoit's wife and mothers are fight election

पचास हजार के इनामी दस्यु गौरी यादव की मां राजरानीने ग्राम पंचायत ददरीमाफी से प्रधान पद पर दावा ठोंका है। पूर्व में बागी रहे डकैत खड़ग सिंह की पत्नी माया देवी ने मडैययन गांव से पर्चा भरा है।

इनमें माया प्रधान रह चुकी है और हाल ही में डीडीसी के लिए भी भाग्य आजमाया था। वह दूसरे नंबर पर थी। एसपी के के चौधरी ने कहा कि तीनों गांव में अतिरिक्त पीएसी टीम तैनात की गई है ताकि डकैतों की दखलंदाजी को रोका जा सके। चुनाव लड़से से किसी को नहीं रोका जा सकता लेकिन आचार संहिता का उल्लंघन करने की छूट किसी को नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed