फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dacait cheeni arrested

एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी डकैत चीनी को दबोचा

Wed, 23 Jun 2021 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
dacait cheeni arrested
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में अप्रैल में दिनदहाड़े डकैती डालने के आरोपी को एसटीएफ ने मंगलवार दोपहर प्लासियो मॉल के पास से दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी मूलरूप से गाजियाबाद के प्रेमनगर का रहने वाला मोहम्मद आरिफ उर्फ चीनी है। उस पर डीसीपी दक्षिण ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के सामने चीनी ने डकैती डालने की बात भी कुबूल की है। उसके खिलाफ लखनऊ के कई थानों में 24 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा, डिप्टी एसपी विनोद सिंह व देवेंद्र कुमार की टीम लखनऊ दक्षिणी के सुशांत गोल्फ सिटी में अप्रैल में पड़े डकैती के इनामी आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को टीम को आरोपी मोहम्मद आरिफ उर्फ चीनी को पकड़ने में सफलता मिल गई। टीम ने उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, 40 पीस छोटे नग, कान की बाली, पूजा करने का चांदी का पात्र, 6 कंगन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी मो. आरिफ गाजियाबाद केप्रेमनगर में बीस फुटा रोड का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, पकड़े गए इनामी डकैत के खिलाफ लखनऊ में नौ थानों में मुकदमा दर्ज है। इसमें लूट, डकैती, एनडीपीएस के मुकदमे शामिल हैं। चीनी के खिलाफ सबसे अधिक 10 मुकदमे अलीगंज थाना, इसके बाद चार हसनगंज, दो-दो मुकदमे गाजीपुर, कैंट व सुशांत गोल्फ सिटी और पीजीआई, आशियाना व महानगर में एक-एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डालीगंज इलाके में गिरोह बनाकर करता था लूटपाट
पुलिस के मुताबिक, आरिफ उर्फ चीनी लखनऊ में अपनी मौसी के पास डालीगंज इलाके में रहता था। वह इंटर पास है। डालीगंज इलाके के लड़कों का गिरोह बनाकर 2016-17 में लूटपाट की वारदात को अंजाम देना शुरू किया। उसके गिरोह में अजीम, रिहान, जग्गा उर्फ इमरान, फैजान उर्फ कल्लन शामिल हैं। 2017 में एक लूट की वारदात के दौरान रिहान व इमरान पकड़े गये थे। इसके बाद आरिफ उर्फ चीनी, अजीम और कल्लन भी गिरफ्तार कर लिए गए। रिहान तभी से जेल मेें है। जबकि कल्लन की बीमारी से मौत हो गई। आरिफ अक्तूबर 2017 में लखनऊ जेल में बंद था।

जेल से निकलने के बाद डाली थी डकैती
जेल में बंद रहने के दौरान ही आरिफ उर्फ चीनी की मुलाकात शामली के दरबार खुर्द के रहने वाले आजम मलिक और ठाकुरगंज राधा बर्फखाना निवासी मोहम्मद ताज से हुई। जून 2018 में चीनी जेल से छूट गया। कुछ दिनों बाद लखनऊ वापस आया तो खदरा में शिया पीजी कॉलेज के पास एक हॉस्टल में किराए पर रहने लाग। कैंटीन में उसकी मुलाकात आजादनगर कृष्णानगर के मो. नासिर से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई। नासिर एक दुकान से एल्यूमिनियम का सामान लेता था। उस दुकान के मालिक की रेकी चीनी से नासिर ने कराई। इसके बाद चीनी जेल में बंद ताज और आजम से मिलने गया। वहीं से नफीस, राहुल गुप्ता कैसरबाग, मथुरा के अमित सिसोदिया के साथ मिलकर गिरोह बनाया। इसके बाद 22 अप्रैल को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रहने वाले एल्यूमिनियम के कारोबारी पुष्कर सक्सेना की पत्नी और बेटे को बंधक बनाकर डकैती डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed