{"_id":"9a2982665d29e97ba5cb2f568fa4def3","slug":"da-instalment-for-pensioners","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को दिवाली तक मिल सकता है तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों को दिवाली तक मिल सकता है तोहफा
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
Updated Sun, 27 Oct 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों व कर्मचारियों की तरह सिविल व पारिवारिक पेंशनरों को भी जल्दी ही महंगाई राहत देने की तैयारी है।
विज्ञापन
वित्त विभाग ने सिविल पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को 10 प्रतिशत महंगाई राहत देने के संबंध में कार्यवाही शुरू कर दी है।
संकेत है कि दीपावली के पहले इस संबंध में निर्णय हो जाएगा।
गौरतलब है कि कर्मचारियों और अधिकारियों को डीए देने की अनुमति मुख्यमंत्री पहले ही दे चुके हैं।
प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की घोषणा के बाद 10 प्रतिशत डीए बढ़ाकर देने की घोषणा की थी।
पढ़ें-रुपए 60 से ज्यादा में बेचा प्याज तो खैर नहीं
दिसंबर के वेतन के साथ बढ़े डीए का नकद भुगतान जनवरी में करने का आदेश है। जुलाई से नवंबर तक का डीए जीपीएफ में जाएगा।
इस संबंध में वित्त विभाग से आदेश जारी होना बाकी भर है। शासनादेश के बाद कर्मचारियों का डीए 80 से बढ़कर 90 प्रतिशत हो जाएगा।
लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां