फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   da in new year salary

नए साल तक लटका राज्यकर्मियों का डीए

Thu, 17 Oct 2013 11:31 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Thu, 17 Oct 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
da in new year salary

राज्य सरकार ने दीपावली पर महंगाई भत्ते (डीए) की उम्मीद लगाए बैठे 21 लाख कर्मचारियों को जोर का झटका धीरे से दिया है।

विज्ञापन


राज्य कर्मियों को डीए का भुगतान अब दीपावली पर न कर नए साल पर किया जाएगा। उन्हें दिसंबर के वेतन का डीए जनवरी में मिलेगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वित्त विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

पहले बृहस्पतिवार को ही इस संबंध में शासनादेश जारी करने की तैयारी थी, लेकिन कर्मियों के गुस्से को देखते हुए इसे कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है।

पढ़ें-मोदी की रैली से एक दिन पहले अखिलेश पहुंचेंगे कानपुर
विज्ञापन


अखिलेश सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मियों को डीए 80 से बढ़ाकर 90 प्रतिशत देने का निर्णय किया है। इसके आधार पर बढ़ा हुआ 10 प्रतिशत डीए दिया जाना है।

पहले यह तैयारी थी कि अक्तूबर के वेतन का डीए नवंबर में दे दिया जाए, पर अधिक भार को देखते हुए यह तय किया गया है कि जुलाई से नवंबर 2013 तक का डीए जीपीएफ खाते में डाल दिया जाए और दिसंबर के वेतन का डीए जनवरी में दे दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त विभाग ने पहले केवल तीन माह जुलाई से सितंबर तक का डीए जीपीएफ में डालने का मन बनाया था, लेकिन एक साथ अधिक वित्तीय भार के चलते जीपीएफ में पांच माह का डीए डालने का निर्णय किया गया है।

वित्त विभाग भले ही नए साल से डीए का लाभ कर्मियों को दे पर आदेश शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed