फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DA hiked

छठा वेतनमान न पाने वालों का बढ़ा DA

Tue, 20 May 2014 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 May 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
DA hiked

जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने छठे वेतनमान का लाभ न लेने का

विज्ञापन
फैसला किया था, या ऐसे कर्मी जिन्हें किसी वजह से यह लाभ नहीं दिया जा सका है, उन्हें अब 200 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।


प्रदेश में काफी संख्या में ऐसे अधिकारी व कर्मचारी हैं जिन्होंने एक जनवरी 2006 से लागू छठे वेतनमान का लाभ न लेने का फैसला किया था।

इसके अलावा कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं जिन्हें किन्हीं वजहों से पुनरीक्षित वेतनमान नहीं दिया जा सका है। ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों को इस समय 183 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है।

वित्त विभाग ने इन दोनों तरह के अधिकारियों व कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 183 प्रतिशत से बढ़ाकर 200 फीसदी करने का फैसला किया है।

सचिव वित्त अजय अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed