{"_id":"ccdc241cf2d5824eeb360e3dd99b90f8","slug":"da-announced-for-bridge-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेतु निगम कर्मियों को भी मिला डीए का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेतु निगम कर्मियों को भी मिला डीए का तोहफा
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 07 Sep 2013 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के कर्मियों की मुराद शनिवार को पूरी हो गई।
विज्ञापन
निगम के निदेशक मंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों की तरह सेतु निगम कर्मियों को भी आठ फीसदी बढ़ा हुआ डीए दे दिया गया है।
यानी अब सेतु निगम कर्मियों को 80 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। साथ ही महंगाई भत्ते की अगली किस्त बढ़ाने के लिए प्रबंध निदेशक को ही अधिकृत कर दिया है।
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में शनिवार को हुई सेतु निगम के निदेशक मंडल की बैठक में बढ़े हुए डीए के लाभ पर मुहर लगा दी गई।
बैठक में फैसला किया गया कि अब आगे से प्रबंध निदेशक अपने स्तर से ही डीए बढ़ाने का निर्णय ले सकते हैं। बैठक में सेतु निगम के पात्र कर्मचारियों को बोनस का लाभ देने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सेतु निगम में निदेशक मंडल की मुहर लगने के बाद ही बढ़े हुए डीए का लाभ दिया जाता है।
निदेशक मंडल की बैठक में वर्ष 2011-12 के लेखों का भी अनुमोदन प्राप्त किया गया। इसमें तय किया गया कि सेतु निगम के लाभांश का 20 प्रतिशत हिस्सा शासन को दिया जाए।
विज्ञापन
सार्वजनिक उद्यम विभाग द्वारा निकट भविष्य में होने वाली एक लाख रुपये की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए भी निदेशक मंडल को अधिकृत किया गया है।
31 अभियंताओं की पदोन्नति पर मुहर
लोक निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में शनिवार को सेतु निगम कर्मियों की विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में 31 अभियंताओं की पदोन्नति पर मुहर लग गई।
इसमें 18 सहायक अभियंता से उप परियोजना प्रबंधक, आठ उप परियोजना प्रबंधक से परियोजना प्रबंधक व पांच परियोजना प्रबंधक से मुख्य परियोजना प्रबंधक बनेंगे।