{"_id":"68aa299ddc72cb2d0c048235","slug":"d-pharma-student-riding-a-bike-dies-after-colliding-with-a-pole-lucknow-news-c-13-lko1070-1350010-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डाले से टकराकर बाइक सवार डी-फार्मा छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डाले से टकराकर बाइक सवार डी-फार्मा छात्र की मौत
Sun, 24 Aug 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
आलोक की फाइल फोटो।
लखनऊ। काकोरी के डिघिया गांव के पास शुक्रवार दोपहर डाले से टकराकर डी-फार्मा छात्र आलोक (22) की मौत हो गई। पुलिस ने डाले को बरामद कर लिया है।
आलोक मौदा गांव के रहने वाले थे। वह मध्य प्रदेश के एक इंस्टीट्यूट से डी-फार्मा की ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे। बड़े भाई आशीष ने बताया कि आलोक काकोरी मोड़ पर स्थित मेडिकल स्टोर में नौकरी भी करता था। शुक्रवार दोपहर वह मेडिकल स्टोर से दोस्त की बाइक लेकर घर खाना खाने आया था। लौटते वक्त हादसा हो गया। आशीष ने बताया कि आलोक ने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन टक्कर के बाद डाला उसे रौंदता हुआ चला गया।
खबर पाकर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां से हालत बिगड़ने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आलोक चार भाइयों में सबसे छोटे थे। पिता गोकुल प्रसाद की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। परिवार में भाइयों के अलावा मां गंगा देवी हैं।
इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि डाले को बरामद कर लिया गया है। आलोक के परिजन की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।