{"_id":"fd9278a1b0faed1e38de43e881e34799","slug":"cycle-track-to-be-tested-on-monday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हकीकत के करीब पहुंचा एक और समाजवादी ड्रीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हकीकत के करीब पहुंचा एक और समाजवादी ड्रीम
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 05 Jan 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के वीवीआईपी इलाके में बनाए गए साइकिल ट्रैक का सोमवार को ट्रायल होगा। इसके लिए रविवार को पीडब्ल्यूडी के अफसर तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
कालीदास और विक्रमादित्य मार्ग को जोड़ते हुए दो किलोमीटर लंबे इस साइकिल ट्रैक का 17 या 18 जनवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उद्घाटन करेंगे।
इससे पहले पीडब्ल्यूडी अफसर यह पक्का कर लेना चाहते हैं कि ट्रैक पर साइकिल चलाने में किसी तरह की दिक्कत तो नहीं आ रही है।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव समेत कई प्रमुख राजनेताओं के घर इसी ट्रैक के सामने स्थित हैं।
विज्ञापन
कोठियों के गेट के सामने ट्रैक को पर्याप्त ढाल दिया गया है या नहीं, ताकि कॉमन सड़क पर साइकिल उतारने में परेशानी न हो। इसके लिए सोमवार को दो बजे पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने ट्रायल का फैसला किया है।
विज्ञापन
प्रदेश में साइकिल ट्रैक के नोडल अफसर और मुख्य अभियंता वीके सिंह ने बताया कि ट्रायल में सभी प्रमुख अफसर मौजूद रहेंगे। अधिकारियों के साथ-साथ मीडिया के लोगों को भी चलाने के लिए साइकिलें मुहैया कराई जाएंगी।