{"_id":"61cafd7859c82334a15576f6","slug":"cycle-rider-s-family-will-get-rupees-5-lakh-in-road-accident-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश का एलान, साइकिल सवार की सड़क हादसे या सांड़ के हमले से मौत पर पांच लाख मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश का एलान, साइकिल सवार की सड़क हादसे या सांड़ के हमले से मौत पर पांच लाख मुआवजा
Tue, 28 Dec 2021 08:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Dec 2021 08:44 PM IST
सार
खुद के समर्थन में लग रहे नारे से गदगद सपा अध्यक्ष ने विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कानपुर में जिस मेट्रो का उद्घाटन हो रहा है, वह सपा की देन है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा पर तीखे हमले किए। पीयूष जैन के बहाने नोटबंदी को निरर्थक बताया तो प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि उनही हर तिकड़म फेल है। डिजिटलाइजेशन में हुई गड़बड़ी की वजह से भाजपा ने अपने ही संबंधी के यहां छापे डलवा दिए हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने उन्नाव में नौवें चरण की समाजवादी विजय रथयात्रा की जीआईसी मैदान से शुरुआत की। विभिन्न स्थानों पर हुई जनसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की कोशिश थी कि सपा के एमएलसी पुष्प जैन के खिलाफ कार्रवाई की जाए, लेकिन गलती से पीयूष जैन के यहां छापे पड़े। इस छापे ने प्रधानमंत्री की नोटबंदी की पोल खोल दी है। सवाल उठाया कि केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार है। फिर इतनी बड़ी रकम पीयूष जैन तक पहुंची कैसे? इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि पीयूष की सीडीआर चेक कराई जाए तो यह साबित हो जाएगा कि उसकी हर दिन भाजपा के बड़े नेताओं से बातचीत होती रही है। खुद के समर्थन में लग रहे नारे से गदगद सपा अध्यक्ष ने विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कानपुर में जिस मेट्रो का उद्घाटन हो रहा है, वह सपा की देन है। भाजपा की लेट लतीफी नीति की वजह से कानपुर के लोगों को साढ़े चार साल तक इंतजार करना पड़ा। भाजपा ने सपा शासनकाल में शुरू कराए गए बिजली कारखाने का काम प्रभावित किया, जिसकी वजह से लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। गांव में सिंचाई के लिए किसानों को बिजली का इंतजार करना पड़ता है। खाद के लिए किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
सपा शासन काल में कराए गए विभिन्न कार्यों को गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जहां बैठते हैं वह भवन सपा शासनकाल की देन है। उन्होंने एलान किया कि 2022 में सपा की सरकार बनी तो उन्नाव तक मेट्रो चलेगा। साइकिल और सांड़ के हमले में दम तोड़ने वालों को पांच लाख का मुआवजा दिया जाएगा। कोरोना के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जो भी निर्देश देगा उसका पालन किया जाएगा। समाजवादी पार्टी चुनाव प्रचार से नहीं जनता के समर्थन से बनेगी। इसलिए चुनाव प्रचार पर रोक लगाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राम मंदिर की बात करती है जबकि राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बन रहा है। भाजपा ने हमेशा आस्था से वोट लिया है, लेकिन इस बार जनता उसकी हर चालाकी का मुंहतोड़ जवाब देगी। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं समेत जनता के मुद्दों पर भाजपा निरंतर झूठ बोल रही है।
उन्नाव से इंकलाब होगा, 2022 में बदलाव होगा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्नाव से खुद का गहरा नाता बताते हुए राजा राम राव बख्श सिंह और शायर हसरत मोहानी को याद किया। कहा कि जब भी उन्नाव से समर्थन मिला है प्रदेश में सपा की सरकार बनी है। उन्नाव से लेकर बक्सर तक गंगा में लाश बहने की बात जनता भूली नहीं है। विधानसभा चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। इस दौरान एमएलसी सुनील सिंह साजन, संजय लाठर, राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।