फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   customer care numbers for power crisis

दिवाली पर बेहद काम आ सकते हैं ये नंबर, नोट करें

Mon, 09 Nov 2015 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Nov 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
customer care numbers for power crisis

राजधानी के लोगों को सोमवार से पांच दिन धनतेरस से भैया दूज तक निर्बाध बिजली मिलेगी। इस दौरान मेटेनेंस के नाम पर कटौती नहीं की जाएगी। इमरजेंसी में बिजली संकट हुआ भी तो उपकेंद्र के एसडीओ एवं जेई और कस्टमर केयर सेंटर की टीम प्राथमिकता पर समाधान कराएगी। वहीं सर्किल के अधीक्षण अभियंता मॉनीटरिंग करेंगे।

विज्ञापन


मुख्य अभियंता लेसा सुधीर कुमार वर्मा के मुताबिक, अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिया गया है कि 9 से 13 नवंबर तक न तो 33 केवी एवं 11 केवी लाइन पर मेंटेनेंस कराया जाए और और न ही अन्य कार्य को लेकर बिजली को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन


बल्कि शाम की पाली में उपखंड के अधिकारी एसडीओ और उपकेंद्र के जेई पांचों दिन मुस्तैद रहेंगे।

यहां देखें कस्टमर केयर नंबर

customer care numbers for power crisis

निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने के लिए कस्टमर केयर सेंटर पर पांच दिन तक 10 टीमें मुस्तैद रहेंगी। इस दौरान कस्टमर केयर सेंटर में दो सदस्यीय टीम आठ घंटे की शिफ्ट ड्यूटी करेगी।

यह शिफ्ट शाम 4 से रात 12 बजे और रात 12 से सुबह 8 बजे चलेगी। इस टीम में एक अधिशासी एवं सहायक अभियंता शामिल है।

उपभोक्ता बिजली संकट की टोल फ्री नंबर 18001800440, मोबाइल नंबर 9415005765 एवं 8005488878 पर सूचना दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed