फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cultural programmes on UP Diwas Ayojan.

राज्यपाल व मुख्यमंत्री करेंगे यूपी दिवस का उद्घाटन, उद्यमी व खेल प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

Thu, 23 Jan 2020 01:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजााल, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजााल, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Jan 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Cultural programmes on UP Diwas Ayojan.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर 24 से 26 जनवरी तक अवध शिल्पग्राम में होने वाले समारोह में लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से एमएसएमई, एक जनपद-एक उत्पाद योजना में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले उद्यमियों और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 जनवरी को सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा और पर्यटन विभाग की फिल्म दिखाई जाएगी।
विज्ञापन


25 जनवरी को भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 26 जनवरी को प्रदेश के कलाकार सांस्कृतिक और लोक कला के कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। समापन समारोह को मुख्यमंत्री और राज्यपाल संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिल्प ग्राम में गणतंत्र दिवस पर यूपी के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। राम की विश्व यात्रा, कृष्ण और महाभारत पर आधारित लघु चित्रकला प्रदर्शनी लगाई जाएगी।


100 फीट के कैनवास पर जल संरक्षण एवं पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्रदर्शनी लगाई जाएगी। पर्यटन विभाग की ओर से कृष्णोत्सव और दीपोत्सव की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed